फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: विदेश में नौकरी के लिए जाने वाले युवाओं को वहां की भाषा सिखाएंगे प्रशिक्षक

Wed, 26 Aug 2026 11:17 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। विदेश में नौकरी के लिए जाने वाले युवाओं को अब उस देश की भाषा का ज्ञान भी दिया जाएगा। रोजगार संगम पोर्टल के जरिये नौकरी के लिए आवेदन करने वाले चयनित अभ्यर्थियों के लिए सेवायोजन कार्यालय की ओर से यह पहल की गई है। प्रशिक्षण के लिए 30-30 लोगों के तीन बैच तैयार किए गए हैं। इन्हें जर्मन व जापानी भाषा का ज्ञान दिया जाएगा।
विज्ञापन

रोजगार संगम पोर्टल के जरिये युवाओं को विदेशों में नौकरियां दिलाने की शुरुआत की गई है। हालांकि, विदेशी भाषा की समझ न होने के कारण नौकरी के लिए जाने वाले युवाओं को परेशानियों का सामना करना पड़ता है। इसी को लेकर यह कवायद की जा रही है।
जिला सेवायोजन अधिकारी विजय बहादुर सिंह सेंगर ने बताया कि इस समय जापान और जर्मनी से वैकेंसी मौजूद हैं। इन देशों की भाषा का ज्ञान और बोलने का तरीका सिखाने के लिए लखनऊ से प्रशिक्षकों को बुलाया जा रहा है। 90 लोगों को संबंधित देशों की भाषा का प्रशिक्षण दिया जाएगा।
विज्ञापन

ट्रेनिंग देने के लिए शहर के तीन निजी कॉलेजों ने अपना इन्फ्रॉस्टक्चर देने की भी सहमति दी है। जिला सेवायोजन अधिकारी के मुताबिक युवा पोर्टल पर नौकरी के लिए अप्लाई करते हैं, इसके बाद उन्हें इंटरव्यू के लिए लखनऊ और कानपुर भेजा जाता है। यहां विदेश से आए लोग उनका इंटरव्यू लेते हैं। दूसरे देश की भाषा का ज्ञान न होने की वजह से युवाओं को दिक्कत आती है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें