बहेड़ी। एसएसपी अनुराग आर्या ने बुधवार को देवरनियां कोतवाली का निरीक्षण किया। यहां ग्रामीणों की फरियाद सुनने के बाद उत्कृष्ट कार्य करने के लिए पुलिस कर्मियों को जहां सम्मानित किया। वहीं, शिथिलता पर दो एसआई व एक हेड कांस्टेबल पर कार्रवाई के लिए जांच के निर्देश दिए हैं।
कोतवाली में निरीक्षण के दौरान एसएसपी को नवनिर्मित भवन में कुछ कमियां मिलीं, जिसको ठीक कराने के लिए जेई को निर्देश दिए। नगर पंचायत रिछा के चेयरमैन पुत्र सैफ तनवीर ने रिछा में स्वीकृत थाने को रिछा में ही बनाने की मांग की, जिस पर उन्होंने आश्वासन दिया।
एसएसपी ने उत्कृष्ट कार्य करने के लिए एसएसआई नवदीप सिंह, चौकी प्रभारी रिछा कुशलपाल सिंह, हेड कांस्टेबल इंतखाब हुसैन, सुरेंद्र पाल, कांस्टेबल रीतू, अंकिता को सम्मानित किया, जबकि कार्य में लापरवाही के मामले में एसआई अनिल कुमार, एसआई मनोज कुमार, हेड कांस्टेबल सचिन के विरुद्ध जांच करा कर कार्रवाई के निर्देश दिए।
इस मौके पर देवरनियां चेयरमैन मोहम्मद कलीम अंसारी, रिछा चेयरमैन पुत्र सैफ तनवीर आदि रहे। संवाद
कुरुक्षेत्र। एलएनजेपी अस्पताल में बनाया गया आईसालेशन वार्ड। संवाद