फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: बाइपास पर ऑटो चालकों का अतिक्रमण, राहगीर परेशान

Fri, 01 May 2026 10:59 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
विज्ञापन
विज्ञापन
हाफिजगंज। हाफिजगंज बाइपास पर ऑटो चालक सड़क घेरकर वाहन खड़े करते हैं। इससे यातायात बाधित हो रहा है। राहगीरों को सड़क पार करने में दिक्कतें आती हैं। दुर्घटनाओं की आशंका रहती है।
विज्ञापन

क्षेत्रवासियों के मुताबिक, पहले थाना प्रभारी प्रवीन सोलंकी ने बाइपास से अतिक्रमण हटवाया था, लेकिन अब ऑटो चालक फिर से सवारियों के लिए सड़क पर अपने वाहन खड़े कर रहे हैं। इससे बाइपास पर आधी सड़क घिर जाती है और आवागमन में बाधा उत्पन्न होती है। ग्रामीण मोहित मिश्रा, शराफत हुसैन और यूनुस अल्वी ने थाने में इस संबंध में शिकायत दर्ज कराई है। उन्होंने ऑटो को सड़क से नीचे, तिराहे से हटकर खड़ा करने की मांग की है। लोगों ने ऑटो के लिए निर्धारित स्थान तय करने की व्यवस्था बनाने की मांग की है। इससे यातायात सुगम होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें