फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: शांति समिति की बैठक में दिए निर्देश

विज्ञापन
​​थाना हाफिजगंज प्रांगण मे ईद के उपलक्ष्य में पीस कमेटी की बैठक लेते हुऐ
विज्ञापन
हाफिजगंज। ईद-उल-अजहा को लेकर थाने में शांति समिति की बैठक आयोजित हुई। इसमें पुलिस अधिकारियों ने खुले में कुर्बानी न करने की हिदायत दी।
विज्ञापन

प्रभारी निरीक्षक संजय कुमार सिंह ने अपील करते हुए कहा कि ईद-उल-अजहा पर्व को शांतिपूर्ण तरीके व आपसी सौहार्द के साथ मनाएं। प्रतिबंधित पशुओं की कुर्बानी पर पूर्णत: प्रतिबंध रहेगा। यदि किसी ने उल्लंघन किया तो मामले में कठोर कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि थाना क्षेत्र के सभी संवेदनशील स्थानों पर मजिस्ट्रेट के नेतृत्व में पुलिस बल तैनात की जाएगी। असामाजिक तत्वों पर विशेष नजर रखी जाएगी। ऐसे में कहीं भी कोई अफवाह फैलाए तो इसकी तुरंत सूचना प्रशासन को दें। इस मौके पर हाफिजगंज प्रधान पति कलीम आजाद, अख्तर अहमद पूर्व प्रधान, कन्हैयालाल मौर्या, पप्पू प्रधान आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन

शांतिपूर्ण तरीके से मनाएं पर्व

सिरौली। पुलिस क्षेत्राधिकारी मीरगंज दीप शिखा सिंह ने थाने में आयोजित पीस कमेटी की बैठक में कहा कि ईद का पर्व शांतिपूर्ण तरीके से मनाएं। नियमों के अनुसार खुले में कुर्बानी न करें। इसके बाद उन्होंने विभाग कर्मियों को पर्व पर साफ-सफाई, पेयजल व्यवस्था, बिजली पूर्ति निर्बाध रूप से चालू रखने सहित आदि को लेकर निर्देश दिए। बैठक में भाजपा नेता प्रदीप गुप्ता, युवजन सोशल सोसायटी के प्रदेश अध्यक्ष आलम खान मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें