आंवला। मोहल्ला प्रगतिनगर निवासी बार एसोसिएशन अध्यक्ष अगरपाल सिंह एडवोकेट ने कोर्ट के आदेश पर तीन लोगों के खिलाफ कई धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कराई है।
उनका कहना है कि मोहल्ला भुर्जीटोला में उनका एक मकान है। जान-पहचान के कुछ लोगों के कहने पर उन्होंने 15 हजार रुपये प्रतिमाह के किराये पर आरोपियों को पिछले साल अगस्त माह में दिया था। अध्यक्ष ने बताया कि 18 अप्रैल को वे दुर्घटना का शिकार हो गए और बरेली के एक निजी अस्पताल में कई दिनों तक भर्ती रहे। अस्पताल से डिस्चार्ज होकर जब एक मई को वे अपने आवास पर पहुुंचे तो जानकारी हुई आरोपी किराएदार मकान से सारा सामान निकालकर गेट खुला छोड़कर चले गए। नगर के एक अन्य मकान में किराएदार बन गए, जब आरोपियों से संपर्क किया तो वे अभद्र भाषा का प्रयोग करने लगे। चार महीने का किराया व बिजली का बकाया बिल देने से साफ इंकार कर दिया। पुलिस ने कोर्ट के आदेश पर आरोपी नजर अली, फातियाब अली व जुतजान के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। संवाद