फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: 876 ओवरहेड टैंकों की जांच कराने के निर्देश

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। डीएम अविनाश सिंह ने जल जीवन मिशन के तहत जिले में निर्माणाधीन और बन चुके सभी 876 ओवरहेड टैंकों की जांच के निर्देश दिए हैं। इसके अलावा, जिन टैंकों से जलापूर्ति बाधित है उसकी भी रिपोर्ट उन्होंने तलब की।
विज्ञापन

बुधवार को कलक्ट्रेट सभागार में जल जीवन मिशन की बैठक हुई। अधिशासी अभियंता कुमकुम गंगवार ने बनकर तैयार हो चुके 121 ओवरहेड टैंकों की जांच रिपोर्ट जिलाधिकारी को दी। इसमें गांव खतौसा में वायर चोरी होने के कारण वाटर सप्लाई बाधित होने की जानकारी हुई। इस पर एक्सईएन ने बताया कि तीन दिन में वायरिंग का काम पूरा कराकर पानी की सप्लाई चालू कर दी जाएगी। इसी प्रकार महेशपुर शिव सिंह में बाउंड्री वाॅल टूटी होने की रिपोर्ट पर 15 दिन में सही कराने के निर्देश दिए गए। विकास खंड क्यारा के गांव सिमरा बोरीपुर में पांच मकानों में वाटर कनेक्शन न होने पर डीएम ने तत्काल कराने के निर्देश दिए। बैठक में अधिशासी अभियंता जल जीवन मिशन ने बताया कि आईटी/एनआईटी के तकनीकी विशेषज्ञों से जांच कराई जाएगी। इस दौरान सीडीओ देवयानी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें