फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दरोगा, तीन सिपाहियों पर अवैध वसूली और दुष्कर्म का आरोप

विज्ञापन
demo photo - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

महिला के भाई को एनकाउंटर की धमकी देकर मंगवाए तीन लाख रुपये
विज्ञापन

डेढ़ लाख वसूले और दुष्कर्म भी किया, डीजीपी, मुख्यमंत्री से शिकायत

बरेली। फतेहगंज पश्चिमी की एक तलाकशुदा महिला ने मीरगंज थाने के एक दरोगा और तीन सिपाहियों पर अवैध वसूली और दुष्कर्म करने का आरोप लगाते हुए पुलिस महानिदेशक और मुख्यमंत्री को पत्र भेजकर शिकायत की है।
विज्ञापन

पीड़ित महिला ने डीजीपी को भेज पत्र में लिखा है कि उसका परिवार मीरगंज क्षेत्र में स्थित एक मजार में साफ सफाई और देखभाल करता है। हर बृहस्पतिवार को घर का कोई न कोई सदस्य मजार पर साफ सफाई के लिए जाता है। एक जुलाई को मां के साथ महिला का भाई मजार पर गया था। अपराह्न तीन बजे किच्छा नदी किनारे मीरगंज थाने में तैनात एक दरोगा और तीन सिपाहियों ने युवक को पकड़ लिया। मां ने बेटे को छोड़ने के लिए कहा तो उनसे कहा गया कि तीन लाख रुपये नहीं दिए तो स्मैक तस्कर बताकर भाई का एनकाउंटर कर दिया जाएगा। रात आठ बजे तक दिबना गांव में रुपये लेकर बुलाया गया। घर जाकर मां ने सारी बात परिजनों को बताई। इसके बाद घर वालों ने कुछ जेवर गिरवी रखकर जैसे-तैसे डेढ़ लाख रुपये जुटाए। महिला अपनी मां के साथ रुपये लेकर दिबना गांव पहुंची और दरोगा को दे दिए। महिला का आरोप है कि दरोगा और रुपये मांगने लगा। मना करने पर महिला को उठाकर जंगल में ले गए और चारों ने दुष्कर्म किया। महिला ने शिकायत में कहा है कि वह छह जुलाई को शिकायत करने एसएसपी आफिस गई तो पुलिस वालों ने डरा धमकाकर बाहर से ही भगा दिया। अब महिला ने पत्र भेजकर पुलिस महानिदेशक के साथ मुख्यमंत्री को शिकायत भेजी है। एसएसपी रोहित सिंह सजवाण का कहना है कि उनके संज्ञान में शिकायत नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें