ये हुए नामजद
एक पक्ष से राजपुर कलां के दीपक यादव, अरविंद यादव, विक्रम यादव, प्रमोद यादव, अभिषेक उर्फ गप्पू, आशीष उर्फ पप्पू, प्रभांशु उर्फ सोनू, राजन, प्रिंस यादव, सचिन, रिठौरा के अतुल यादव, बारादरी के संजयनगर के राहुल, बदायूं के उसावां के सुभाष, इज्जतनगर के कलापुर के हरीश यादव, आंवला के पचेधर के रतन सिंह, सोनू को नामजद किया गया है। दूसरे पक्ष से राजपुर कलां के सुरेश, वीरेश पाल, ऋषि पाल, प्रेम पाल, सुरजीत, धर्मवीर, दुष्यंत, संजीव और मुकेश के खिलाफ हत्या की कोशिश, हिंसा फैलाने समेत कई धाराओं में मामला पंजीकृत हुआ है।
जगत सिंह को अलीगंज की जिम्मेदारी
एसएसपी ने सिरौली इंस्पेक्टर जगत सिंह को अलीगंज थाने का प्रभारी बनाया है। किला थाना प्रभारी इंस्पेक्टर सुरेश चंद्र गौतम को प्रेमनगर, इज्जतनगर थाने के इंस्पेक्टर क्राइम सुभाष कुमार को किला थाने की कमान मिली है। रिट सेल के प्रभारी प्रदीप कुमार चतुर्वेदी को मानव तस्करी रोकथाम इकाई का प्रभारी बनाया है। एसएसपी के पीआरओ विनोद सिंह को सिरौली थाने का प्रभारी बनाया है।