फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दोस्त पुलिस: बरेली में इंस्पेक्टर ने छात्राओं को पढ़ाया सुरक्षा का पाठ, कहा- गलत के खिलाफ उठाएं आवाज

Thu, 11 Dec 2025 07:29 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली

सार

बरेली में दोस्त पुलिस कार्यक्रम के तहत रिक्खी सिंह गर्ल्स इंटर कॉलेज की छात्राओं ने बृहस्पतिवार को महिला थाने का भ्रमण किया। महिला थाने की प्रभारी निरीक्षक परमेश्वरी देवी ने छात्राओं को साइबर क्राइम तथा हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी दी। छात्राओं ने महिला थाने में पुलिस की कार्यप्रणाली देखी। 
विज्ञापन
दोस्त पुलिस कार्यक्रम में छात्राओं को जानकारी देतीं इंस्पेक्टर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आज के दौर में बेटियां किसी भी क्षेत्र में बेटों से कम नहीं हैं। उन्हें बस अपनी वास्तविक शक्ति को पहचानने और अन्याय के खिलाफ आवाज उठाने की आवश्यकता है। यह बातें बरेली में बृहस्पतिवार को अमर उजाला फाउंडेशन की ओर से आयोजित दोस्त पुलिस कार्यक्रम के दौरान रिक्खी सिंह इंटर कॉलेज की छात्राओं से महिला थाना प्रभारी परमेश्वरी देवी ने कहीं।

विज्ञापन


छात्राओं को संबोधित करते हुए महिला थाना प्रभारी ने निर्भीकता के महत्व पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि किसी भी स्थिति में डर जाने से हमारी हार उसी समय हो जाती है। इसलिए परिस्थिति चाहे जैसी भी हो, हमें डरना नहीं है, बल्कि उसका डटकर सामना करना है। उन्होंने छात्राओं को आत्मविश्वास के साथ जीवन में आगे बढ़ने और अपनी सुरक्षा के प्रति जागरूक रहने के लिए प्रेरित किया।

महिला थाना प्रभारी ने छात्राओं से कहा कि पुलिस को हमेशा एक मित्र के रूप में देखना चाहिए। पुलिस बेटियों की मदद के लिए तत्पर रहती है और उनकी सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने छात्राओं को किसी भी प्रकार की परेशानी या असुरक्षा महसूस होने पर तुरंत पुलिस से संपर्क करने की सलाह दी। कहा कि पुलिस छात्राओं की शिकायत को सुन कर उनकी निजता का ध्यान रखते हुए आवश्यक कार्रवाई करती है। कभी भी किसी किस्म का संकट हो तो 112 या 1090 नंबर पर बेहिचक फोन करें।

विज्ञापन
विज्ञापन

रोजाना समाचार पत्र पढ़ने की आदत विकसित करें
दोस्त पुलिस कार्यक्रम में इंस्पेक्टर यशपाल सिंह ने छात्राओं को ज्ञान और जागरूकता के महत्व को समझाया। उन्होंने विशेष रूप से छात्राओं को रोजाना समाचार पत्र पढ़ने की आदत विकसित करने के लिए प्रेरित किया। इंस्पेक्टर ने कहा कि समाचार पत्र पढ़ने से न केवल देश-दुनिया की जानकारी मिलती है, बल्कि यह आत्मविश्वास और सामान्य ज्ञान को भी बढ़ाता है। 

उन्होंने कहा कि जागरूक नागरिक ही अपने अधिकारों और कर्तव्यों को ठीक से जान सकता है। यह जागरूकता ही समाज की चुनौतियों का सामना करने की शक्ति देती है। उन्होंने छात्राओं को शिक्षा के साथ-साथ वर्तमान घटनाओं से जुड़े रहने के फायदों पर प्रकाश डाला। इस दौरान शिक्षिका सरबजीत कौर, कीर्ति सक्सेना और नमिता भसीन के अलावा महिला थाने के पुलिसकर्मी मौजूद रहे।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें