फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बरेली में इंस्पेक्टर की 'गंदी बात': फोन पर बीमार सिपाही को दी अश्लील सलाह, एसएसपी ने दिए जांच के आदेश

Mon, 18 Nov 2024 12:49 PM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, बरेली

सार

Bareilly News: देवरनियां थाने के इंस्पेक्टर ने फोन पर बीमार सिपाही से हालचाल पूछा, फिर उससे ऐसी बात कह दी, जिससे सिपाही शर्मसार हो गया। इंस्पेक्टर की बातचीत का ऑडियो वायरल हो रहा है। 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बरेली के देवरनियां थाने के इंस्पेक्टर ने फोन पर बीमार सिपाही को शर्मनाक सलाह दे डाली। दरअसल, बीमारी के कारण अवकाश पर गए एक सिपाही को कॉल करके हालचाल लेने के दौरान देवरनियां के प्रभारी थानाध्यक्ष ने अश्लील बात बोल दी। इंस्पेक्टर और सिपाही के बीच हुई बातचीत की रिकॉर्डिंग वायरल हो गई है। एसएसपी ने सीओ बहेड़ी अरुण कुमार को जांच सौंपकर तीन दिन में रिपोर्ट तलब की है।

विज्ञापन


देवरनियां थाने के इंस्पेक्टर क्राइम के पास ही काफी समय से थाना प्रभारी की जिम्मेदारी है। थाने का एक सिपाही बीमार है जो बरेली में इलाज के बाद कहीं परिचित के पास आराम के लिए रुक गया। उसका हालचाल पूछने के लिए प्रभारी थानाध्यक्ष ने कॉल की तो सिपाही ने कमजोरी का हवाला दिया। उसे स्वास्थ्य लाभ के बारे में सलाह देते हुए प्रभारी थानाध्यक्ष ने उससे नॉनवेज खाने के बारे में पूछा।

विज्ञापन

एक्स पर पुलिस अधिकारियों से शिकायत 
सिपाही के मना करने पर उन्हें मीट खाने की सलाह दी। इसके बाद ऐसी अजीबोगरीब सलाह दे डाली कि सिपाही भी शर्मसार हो गया। अब इस बातचीत की रिकॉर्डिंग वायरल हो रही है। अमर उजाला वायरल ऑडियो की सत्यता की पुष्टि नहीं करता। वायरल ऑडियो को किसी ने एक्स पर डालकर पुलिस अधिकारियों को टैग किया है।

एसएसपी अनुराग आर्य ने बताया कि दोनों के मोबाइल की सीडीआर लेकर कॉल और रिकॉर्डिंग की पुष्टि कराई जाएगी। सीओ बहेड़ी को जांच सौंपकर 20 नवंबर की शाम तक रिपोर्ट तलब की है। जिसका भी दोष होगा, उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें