फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: इंस्पेक्टर व बीडीओ का संपूर्ण समाधान दिवस से किनारा, अनुपस्थिति दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
फरीदपुर। संपूर्ण समाधान दिवस में पहुंचे अपर आयुक्त ने हाजिरी रजिस्टर देखा, जिसमें फरीदपुर इंस्पेक्टर हरेंद्र सिंह, बीडीओ भुता निधि मौजूद नहीं मिले। उन्होंने दोनों अधिकारियों के बारे में जानकारी की तो पता चला कि वह संपूर्ण समाधान दिवस में पहुंचे ही नहीं है। नाराज अपर आयुक्त ने हाजिरी रजिस्टर में दोनों की गैर-हाजिरी लगा दी।
विज्ञापन


फरीदपुर तहसील सभागार में शनिवार को हुए संपूर्ण समाधान दिवस में पहुंचे अपर आयुक्त मनोज कुमार ने जनता की समस्याएं सुनीं, जिसमें 53 शिकायतें दर्ज की गईं। एक भी शिकायत का मौके पर निस्तारण नहीं हुआ। अपर आयुक्त ने हाजिरी रजिस्टर चेक किया, जिसमें फरीदपुर इंस्पेक्टर हरेंद्र सिंह गैर हाजिर थे। खंड विकास अधिकारी भुता निधि भी गैर-हाजिर मिली। उन्होंने चेतावनी देते हुए गैर-हाजिरी लगाने के निर्देश दिए। सभी को समाधान दिवस में जनता की समस्याओं के निस्तारण के लिए उपस्थित रहने को कहा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें