बीसलपुर। बरेली मंडल के शिक्षा उपनिदेशक मुन्ने अली ने सोमवार को दो इंटर कॉलेजों का निरीक्षण किया। शिक्षण की गुणवत्ता परखने के लिए उन्होंने छात्र-छात्राओं से सवाल किए। कई छात्र-छात्राएं सवालों के सही जवाब नहीं दे सके। इस पर उपनिदेशक ने नाराजगी जताई।
उपनिदेशक नगर के एसकेजेपी गर्ल्स इंटर कॉलेज और गांव अमृता खास के सरदार वल्लभ भाई पटेल इंटर कॉलेज पहुंचेे। उन्होंने दोनों कॉलेजों में जरूरी अभिलेख देखे। कुछ अभिलेख अधूरे पाए जाने पर नाराजगी जताई। उन्होंने उपस्थिति पंजिका का भी निरीक्षण किया। उपनिदेशक ने कक्षाओं में जाकर शिक्षण व्यवस्था परखी। विद्यार्थियों से सवाल पूछे। कुछ विद्यार्थी सवालों के सही जवाब नहीं दे सके। उपनिदेशक ने प्रधानाचार्यों को शिक्षण व्यवस्था बेहतर बनाने के निर्देश दिए। संवाद