फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: महाविद्यालय को अनुदान की सूची में शामिल कराने को सीएम से मिले विधायक और प्राचार्य

Mon, 17 Nov 2025 11:59 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
विज्ञापन
लखनऊ में मुख्यमंत्री से मिलकर समस्या रखते विधायक और प्राचार्य
विज्ञापन
पूरनपुर। विधायक बाबूराम पासवान और गन्ना कृषक महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. सुधीर कुमार शर्मा रविवार को लखनऊ में मुख्यमंत्री से मिले। विधायक ने 17 संपर्क मार्गों का सीसी, डामर, इंटरलॉकिंग से निर्माण कराने, बाढ़ से बचाव को परियोजनाएं स्वीकृत कराने आदि की मांग की। विधायक और प्राचार्य ने गन्ना कृषक महाविद्यालय को अनुदान की सूची में शामिल कराने के लिए लंबित पत्रावली का निस्तारण कराने की भी मांग की।
विज्ञापन



विधायक ने बताया कि प्राचार्य के साथ मुख्यमंत्री से मिलकर गन्ना कृषक स्नातकोत्तर महाविद्यालय को अनुदान की सूची में शामिल कराने को लंबित पत्रावली के निस्तारण की मांग की। इसके अलावा क्षेत्र के 17 संपर्क मार्गों का सीसी, डामर या इंटरलॉकिंग निर्माण कराने की मांग को पत्र दिया। शारदा की बाढ़ से होने वाली तबाही को रोकने को कई परियोजनाओं को स्वीकृत कराने को पत्र सौंपा। प्राचार्य ने बताया कि मुख्यमंत्री से महाविद्यालय की लंबित पत्रावली का शीघ्र निस्तारण कराने का आश्वासन दिया। साथ ही पूरनपुर आमंत्रण पर शीघ्र ही आने का आश्वासन दिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें