फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: कुत्ते के हमले में मासूम घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
फतेहगंज पश्चिमी। गांव सहसा मुगलपुर में अपने घर से ताई के घर जा रहे छह वर्षीय मासूम पर कुत्ते ने हमला कर दिया, जिससे वह गंभीर घायल हो गया। परिजनों ने उसे बरेली के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया है, जहां उसकी हालत नाजुक बनी हुई है।
विज्ञापन

सुनील ने बताया कि बृहस्पतिवार को दिन में छह वर्षीय बेटा तरुण प्राइवेट स्कूल से पढ़कर घर आया। बैग घर पर रखने के बाद वह ताई के घर जा रहा था। तभी कुत्ते ने उसके चेहरे को नोच दिया। बच्चे की चीख सुनकर मोहल्ले के लोग दौड़कर पहुंचे और कुत्ते को भगाकर उसे बचाया। डॉक्टरों ने बच्चे की सर्जरी की है। परिजनों के अनुसार, उसकी हालत गंभीर है। गनीमत रही कि हमले में बच्चे की आंख बच गई। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें