फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

थाने के गेट पर एक घंटे तक तड़पती रही घायल महिला

विज्ञापन
विज्ञापन
खुटार। मारपीट की तहरीर देने के बाद भी पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की। वहीं, तहरीर देने से गुस्साए आरोपियों ने महिला को दोबारा पीटकर मरणासन्न कर दिया। थाने लाने पर पुलिस ने एक घंटे तक कार्रवाई नहीं की और महिला थाने के गेट पर पड़ी तड़पती रही।
विज्ञापन

गांव कुइयां निवासी उमराय की पत्नी राज देवी ने बृहस्पतिवार को परिवार के ही तीन लोगों पर जमीनी विवाद को लेकर मारपीट का आरोप लगाते हुए थाने में तहरीर दी थी। मगर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज करना तो दूर मामले की जानकारी तक नहीं ली। वहीं, थाने में तहरीर देने की जानकारी पर तीनों आरोपियों ने शुक्रवार सुबह राज देवी को घेर लिया और लाठी-डंडों से पीटकर मरणासन्न कर दिया। बचाने पहुंची राज देवी की पुत्री और पुत्र को भी मारपीट कर घायल कर दिया। इस पर परिवार वाले सुबह करीब सात बजे महिला को लेकर थाने पहुंचे लेकिन पुलिस ने एक घंटे तक कार्रवाई नहीं की। इस दौरान महिला थाने के गेट पर पड़ी तड़पती रही। एक घंटे बाद राज देवी को इलाज के लिए पीएचसी भेजा गया। डॉक्टर ने महिला को जिला अस्पताल रेफर कर दिया है। थाना प्रभारी जयशंकर सिंह ने बताया कि महिला के बाहर पड़े रहने की बात निराधार है। जैसे ही मुझे जानकारी हुई, महिला को मेडिकल के लिए भेजा गया और रिपोर्ट दर्ज कराई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें