फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: पुलिस अभिरक्षा में सिर में ईंट मार किया खुद को घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
फरीदपुर। स्मैक तस्करी में वांछित अभियुक्त रवि निवासी गांव रमपुरिया फरीदपुर ने न्यायालय में सरेंडर कर दिया। बुधवार को फतेहगंज पूर्वी पुलिस ने अभियुक्त रवि को रिमांड पर लिया था। स्मैक बरामदगी के लिए पुलिस अभियुक्त को साथ लेकर गई, लेकिन अभियुक्त ने पुलिस के सामने ही ईंट मारकर अपना सिर फोड़ लिया। आनन-फानन में रवि को फरीदपुर सीएचसी लेकर गए और अस्पताल में उसका उपचार करवाया जा रहा है।
विज्ञापन

बताते चलें कि सात मार्च को पुलिस ने तरा खास गांव निवासी राम किशोर को सौ ग्राम स्मैक के साथ गिरफ्तार कर जेल भेजा था। उसने ही पुलिस को बताया था कि वह स्मैक रामपुरिया गांव के रवि से लाया था। पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट में रिपोर्ट दर्ज कर रवि को वांछित किया था। इस बीच उसने न्यायालय में सरेंडर कर दिया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें