छात्राओं में जागा आत्मविश्वास
थाने में तैनात इंस्पेक्टर यशपाल सिंह ने छात्राओं से पूछा कि उन्होंने यहां क्या-क्या सीखा। तब छात्रा रोशनी ने बताया कि उन्होंने पुलिस के कार्य और व्यवहार को नजदीक से समझा। यह जाना कि पुलिस किस तरह लोगों को सुरक्षा और न्याय के लिए समर्पण के साथ काम करती है। कार्यक्रम के दौरान छात्राओं के सवालों के जवाब भी दिए गए।
बेटियां डर कर नहीं डट कर बढ़ेंगी आगे
एसआई पुष्पांजलि सिसोदिया ने किशोरियों के साथ होने वाले अपराध और उनसे बचकर रहने का तरीका बताया। उन्होंने छात्राओं को मिशन शक्ति से जोड़ते हुए कुछ उदाहरण दिए। छात्राओं से डरकर नहीं डटकर लड़ने की बात कही। कहा कि अगर बेटियां डरेंगी नहीं तो उन्हें कोई खतरा नहीं पहुचा सकता। कभी खतरा महसूस हो तो 1090 पर फोन कर समस्या पुलिस से साझा करें।