फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो साल के अनंत  जाएंगे सिंगापुर

Wed, 22 Feb 2017 12:14 AM IST
बरेली।  
विज्ञापन
Infinite two years Singapore will - फोटो : बरेली, अमर उजाला
विज्ञापन
आंवला में खेती करने वाले विजय कुमार रस्तोगी के दो साल के बेटे अनंत को सिंगापुर जाने का मौका मिला है। ऑनलाइन चलने वाले शो ऑफ क्लिक्स में विजय ने अपने बेटे का रजिस्ट्रेशन कराया था। तीन सदस्यीय ज्यूरी मेंबर में शामिल अभिनेत्री सुष्मिता सेन, मॉडल शिवानी दीवान और यूएसए के ऑफिशियल फोटोग्राफर जॉन कोस ने अनंत का फेस फोटोजेनिक मानते हुए अंतिम राउंड के लिए सेलेक्ट किया है। अनंत का फोटो शूट मुंबई के महबूब स्टूडियो में होगा। इसके बाद फाइनल राउंड के लिए सिंगापुर जाना होगा। 
विज्ञापन

हरदासपुर गांव के विजय कुमार ने बताया कि एक बार फेसबुक पर किसी ने शो ऑफ क्लिक्स का लिंक भेजा था। उस पर गया तो नियम पढ़ा। इसके बाद तीन हजार रुपये में रजिस्ट्रेशन नवंबर में कराकर अपने पांच साल के बेटे अच्यूतम और दो साल के बेटे अनंत का फोटो भेजा। 16 फरवरी को आए रिजल्ट में विजय के छोटे बेटे अनंत का नाम था। इसमें वोटिंग भी होती है, जिसमें अनंत को बरेली से वोट नहीं मिल सके। इसमें कई कैटेगरी में बच्चे शामिल हुए थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें