फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: 126 हेक्टेयर में बसेगी औद्योगिक टाउनशिप, शुरू होगी भूमि खरीद

Fri, 17 Apr 2026 12:31 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। शहर के औद्योगिक परिदृश्य को वैश्विक पहचान दिलाने और स्थानीय अर्थव्यवस्था को गति देने के लिए बरेली विकास प्राधिकरण (बीडीए) दिल्ली हाईवे से सटे औद्योगिक टाउनशिप विकसित करने जा रहा है। 126 हेक्टेयर क्षेत्रफल में विकसित होने वाली इस परियोजना के लिए ग्राम रसूला चौधरी, भिटौरा, नौगवां, चिटौली, रहपुरा जागीर की भूमि को चिह्नित किया गया है। बीडीए इस जमीन का अधिग्रहण करने के बजाय किसानों से संवाद और सहमति के जरिये खरीदने की तैयारी में है। शुक्रवार को प्रस्तावित बोर्ड बैठक में इस पर भी मंथन होगा।
विज्ञापन

बीडीए उपाध्यक्ष डॉ. मनिकंडन ए के मुताबिक, टाउनशिप के लिए जल्दी ही भूमि खरीद शुरू होगी। भूमि क्रय के लिए आवश्यक वित्तीय संसाधन जुटाने के लिए प्राधिकरण ने मुख्यमंत्री शहरी विस्तारीकरण योजना के तहत शासन से सीड कैपिटल (प्रारंभिक पूंजी) की मांग की है। इस प्रस्ताव को बीडीए की बोर्ड बैठक में पहले ही सैद्धांतिक मंजूरी मिल चुकी है। अब इसका क्रियान्वयन किया जाएगा। यह परियोजना बरेली के भविष्य के लिए महत्वपूर्ण है। प्राइम लोकेशन के पास टाउनशिप विकसित होने से न केवल बड़े उद्योग आकर्षित होंगे, बल्कि स्थानीय युवाओं के लिए रोजगार के नए अवसर भी पैदा होंगे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें