फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इंडिगो ने लखनऊ के लिए भी उड़ान की तैयारी शुरू की

विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay
विज्ञापन

कमिश्नर और एयरपोर्ट अथॉरिटी के साथ हुई बैठक में दी जानकारी

बरेली। मुंबई और बंगलूरू के बाद बरेली एयरपोर्ट से लखनऊ के लिए उड़ान की कवायद तेज हो गई है। हवाई सेवा प्रदाता कंपनी इंडिगो के प्रतिनिधियों ने शुक्रवार को एयरपोर्ट पर हुई बैठक में इसकी जानकारी दी। शहर से एयरपोर्ट तक यात्रियों के आवागमन के लिए शटल बस सेवा भी शुरू करने की बात कही है।
विज्ञापन

कमिश्नर आर. रमेश कुमार और मेयर उमेश गौतम ने शुक्रवार को बरेली एयरपोर्ट का निरीक्षण किया। 12 अगस्त से शुरू होने वाली मुंबई-बरेली-मुंबई और 14 से बंगलूरू-बरेली-बंगलुरू हवाई यात्रा की तैयारियों का जायजा लिया। एयरपोर्ट डायरेक्टर राजीव कुलश्रेष्ठ ने बताया कि सप्ताह में चार दिन मंगलवार, गुरुवार, शनिवार, रविवार को बरेली से मुंबई और सोमवार, बुधवार, शुक्रवार को बंगलूरू के लिए हवाई यात्रा सेवा उपलब्ध रहेगी। इस दौरान कमिश्नर और एयरपोर्ट अथॉरिटी के अधिकारियों के साथ हुई बैठक में इंडिगो के प्रतिनिधियों ने लखनऊ के लिए भी जल्द बरेली एयरपोर्ट से हवाई यात्रा सेवा शुरू करने की जानकारी दी। कहा, इसकी प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।
कमिश्नर ने बरेली शहर से एयरपोर्ट तक यात्रियों के आवागमन की सुविधा के बारे में पूछा तो एयरपोर्ट अधिकारियों ने शटल बस सेवा शुरू करने की बात कही। बताया, बरेली एयरपोर्ट पर शहरी क्षेत्र की ओर स्मार्ट शौचालय का निर्माण होगा। एयरपोर्ट तक सड़क को फोरलेन में परिवर्तित करने की प्रक्रिया शुरू हो गई है। लोगों को एयरपोर्ट तक निर्बाध आवागमन की सुविधा मिलेगी।

लंबी दूरी की पहली उड़ान पर होगा समारोह

कमिश्नर के निरीक्षण से पहले इंडिगो कंपनी के अधिकारियों ने एयरपोर्ट अथॉरिटी, दिल्ली और मुंबई ऑपरेशन हेडक्वॉर्टर के अफसरों के संग ऑनलाइन बैठक की। मुंबई के लिए पहली उड़ान के लिए त्रिशूल एयरबेस के अफसरों की मौजूदगी में एप्रन तक वाहन भेजनेे के रास्ते का जायजा लिया। इंडिगो प्रतिनिधि ने एटीआर-72 के तहत तैयार हुए बरेली एयरपोर्ट को अब लंबी दूरी की उड़ान के लिए तैयार करने का सुझाव दिया। ऑफलाइन बुकिंग के लिए टिकट काउंटर खोलने की भी तैयारी चल रही है। एयरपोर्ट अथॉरिटी के अफसरों ने पहली बार लंबी दूरी की हवाई यात्रा का शुभारंभ समारोह पूर्वक करने की जानकारी दी।

एक ही पीएनआर पर कर सकेंगे विदेश यात्रा

बैठक में इंडिगो प्रतिनिधियों ने बताया कि बरेली से मुंबई और बंगलूरू की फ्लाइट शुरू होने से दक्षिण भारत के अन्य राज्यों के लिए भी कनेक्टिंग सर्विस मिलेगी। इसके साथ ही विदेश जाने के लिए दक्षिण भारत से हवाई यात्रा की सुविधा प्राप्त हो जाएगी। यात्री सीधे बरेली से ही अपने गंतव्य के लिए टिकट बुक करा सकेंगे। एक ही पीएनआर के जरिए वह देश के अलावा विदेश की भी यात्रा कर सकेंगे। इससे बरेली में व्यापार को भी बढ़ावा मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें