फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: सर्विलांस से मिल रहा विवाहेत्तर संबंध का इशारा

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। लक्ष्मीकांत के हत्यारे उनसे बेहद नफरत करते थे। शायद तभी बेरहमी से उन पर 24 से ज्यादा वार किए। इतनी खराब हालत में भी लक्ष्मीकांत ने पुलिस और परिजनों को कॉल कर बचने की पुरजोर कोशिश की। हत्या के पीछे की वजह अभी स्पष्ट नहीं, पर सर्विलांस से विवाहेत्तर संबंधों का इशारा मिल रहा है।
विज्ञापन

भाई रोहिताश ने बताया कि लक्ष्मीकांत वकालत की पढ़ाई कर घर पर ही परचून की दुकान चलाते थे। गांव के लोगों के प्रमाणपत्र बनवाने जैसे लिखापढ़ी के अन्य काम भी वह कर देते थे। उनका लैपटॉप खराब हो गया था। परचून की दुकान का सामान भी लेना था। इसी वजह से वह घर से गए थे। गांव के जिन लोगों पर उन्हें शक था, उनके नाम रिपोर्ट करा दी है। बाकी खुलासा करना पुलिस का काम है।
पोस्टमार्टम में गले से ऊपर 24 बड़ी चोटों के निशान मिले, जैसे कुल्हाड़ी आदि से वार किए गए हों। कुछ छोटी चोटें भी थीं। हाथ पर भी चोट के निशान मिले। आरोपी, लक्ष्मीकांत को मरा समझकर ही गए होंगे। पोस्टमार्टम के बाद शाम को शव गांव लाया गया। परिजन ने सूर्यास्त की वजह से अंतिम संस्कार नहीं किया। अब रविवार को अंत्येष्टि की जाएगी। गांव में काफी फोर्स तैनात है। उनकी पत्नी शोभा का बुरा हाल है। लक्ष्मीकांत की शादी दो साल पहले ही हुई थी। उनका आठ महीने का बेटा निशांत है। अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें