फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Independence Day 2026: बरेली में हजारों लोगों ने एक साथ किया राष्ट्रगान, एकता और अखंडता का दिया संदेश

Sat, 15 Aug 2026 01:19 PM IST
Mukesh Kumar अमर उजाला नेटवर्क, बरेली

सार

स्वतंत्रता दिवस के मौके पर बरेली शहर 52 सेकंड के लिए थम गया। अमर उजाला के अभिनव अभियान 'मां तुझे प्रणाम' के तहत हजारों लोगों ने सुबह ठीक 10 बजे सामूहिक राष्ट्रगान किया। पूरा शहर देशभक्ति से सराबोर नजर आया। 
विज्ञापन
80वां स्वतंत्रता दिवस: सिटी सेंटर एलए मॉल में हुआ सामूहिक राष्ट्रगान। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

स्वतंत्रता दिवस की 79वीं वर्षगांठ पर अमर उजाला के अभिनव अभियान 'मां तुझे प्रणाम' के तहत शनिवार को बरेली में सामूहिक राष्ट्रगान हुआ। सुबह ठीक दस बजे नगर निगम के पब्लिक एड्रेस सिस्टम पर सायरन गूंजा तो जो जहां था, वहीं ठहर गया। 52 सेकंड के लिए पूरा शहर थम गया। अमर उजाला की इस मुहिम से जुड़कर हजारों लोगों ने एक साथ राष्ट्रगान किया। इसके बाद मां भारती के जयकारे गूंजे तो पूरा वातावरण देशभक्ति से सराबोर हो गया। 

विज्ञापन

सामूहिक राष्ट्रगान का मुख्य कार्यक्रम चौकी चौराहा स्थित सिटी सेंटर एलए मॉल में हुआ। यहां जिला पंचायत अध्यक्ष रश्मि पटेल, महापौर उमेश गौतम, कैंट विधायक संजीव अग्रवाल के साथ हिंदू, मुस्लिम, सिख व ईसाई धर्म के धर्मगुरुओं ने ध्वजारोहण किया। 

एकता और अखंडता का दिया संदेश 
धर्मगुरुओं ने देश की एकता, अखंडता, सौहार्द और देशभक्ति का संदेश दिया। वहीं सभी जनप्रतिनिधियों ने शहरवासियों को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दीं। इस मौके पर कलाकारों ने देशभक्ति के गीत गाए तो हर कोई देशभक्ति से ओतप्रोत हो गया। भारत माता की जय, वंदे मातरम के नारे गूंजते रहे। अमर उजाला के इस कार्यक्रम में व्यापारी, उद्यमी, अफसर, जनप्रतिनिधि, इनरव्हील, रोटरी क्लब, विभागीय कर्मचारी और सामाजिक संगठन समेत अन्य संगठन भी शामिल हुए। 
विज्ञापन

यहां गूंजा राष्ट्रगान
मलूकपुर चौकी, बरेली कॉलेज गेट, गांधी उद्यान, पुराना बस अड्डा, बिहारीपुर पुलिस चौकी, कोहाड़ापीर तिराहा, सेटेलाइट बस अड्डा, कोर्ट गेट, वीरांगना चौक, कारगिल चौक, किला क्रॉसिंग, धर्मकांटा, गणेश नगर, श्यामगंज चौराहा, नगर निगम, सिटी सब्जी मंडी, अलखनाथ मंदिर, ईंट पजाया चौराहा, शील चौराहा, सेलेक्शन प्वाइंट चौराहा, डेलापीर तिराहा, सौ फुटा रोड, कुतुबखाना चौक, कलक्ट्रेट चौराहा समेत जगहों पर राष्ट्रगान गूंजा। हजारों लोगों ने एक साथ राष्ट्रगान गाया और एकता का संदेश दिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें