फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: इंस्टाग्राम पर समाज विशेष के खिलाफ अभद्र टिप्पणी, रिपोर्ट

Thu, 16 Apr 2026 03:13 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
विज्ञापन
विज्ञापन
भुता। गांव मिर्जापुर में बिना अनुमति के डॉ. भीमराव आंबेडकर की प्रतिमा लगाने और इंस्टाग्राम पर ब्राह्मण समाज के विरुद्ध अभद्र टिप्पणी के आरोप में रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। वहीं, ब्राह्मण समाज के लोगों ने प्रशासन पर उदासीनता का आरोप लगाया है। अभद्र टिप्पणी वाला वीडियो वायरल हो रहा है।
विज्ञापन

शिकायतकर्ताओं ने बताया कि गांव मिर्जापुर में पांच दिन पहले बिना अनुमति के डॉ. भीमराव आंबेडकर की प्रतिमा स्थापित की गई। गांववासी संजू ने इंस्टाग्राम पर अपनी आईडी से ब्राह्मण समाज के खिलाफ अभद्र टिप्पणी की है। वीडियो में युवक डॉ. आंबेडकर की प्रतिमा की ओर इशारा करते हुए ब्राह्मण समाज के विरुद्ध अपमानजनक बातें कह रहा है। इससे ब्राह्मण समाज में रोष है। फरीदपुर निवासी सत्यम गौड़ ने एक्स पर पोस्ट करके युवक की शिकायत की। अन्य लोगों ने भी आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की मांग उठाई। इंस्पेक्टर रविंद्र कुमार ने बताया कि वीडियो पोस्ट करने वाले आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करके उसकी तलाश की जा रही है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें