फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: नेपाली युवती को परिजनों के सुपुर्द किया पंजाब के एक पार्लर में काम करने वाली युवती के धर्म परिवर्तन की फैली थी अफवाह

Thu, 16 Apr 2026 03:13 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
विज्ञापन
विज्ञापन
सीबीगंज। नेपाल की युवती को सीबीगंज पुलिस ने बुधवार को उसके परिवार वालों के सुपुर्द कर दिया। वह उसको लेकर नेपाल रवाना हो गए। युवती को गुजरात से सीबीगंज लाने वाले दूसरे समुदाय के युवक की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन

सीबीगंज के गांव सरनिया में छह दिन पहले पंजाब की एक युवती का धर्म परिवर्तन कराकर उससे निकाह की अफवाह फैली तो पुलिस ने जांच शुरू की। जांच में सामने आया कि युवती पंजाब की नहीं बल्कि नेपाल की है। वह गुजरात के अहमदाबाद में एक पार्लर में काम करती थी। वहां सीबीगंज के युवक से उसकी दोस्ती हो गई। युवक अपनी बहन की शादी में शामिल होने के बहाने युवती को सीबीगंज ले आया।
इसके बाद गांव में युवती का धर्म परिवर्तन कराकर निकाह करने की अफवाह फैल गई। युवक शादीशुदा है। जांच के बाद पुलिस ने युवती के परिवार वालों को सूचना दी। बुधवार को वह सीबीगंज थाने पहुंचे। इंस्पेक्टर प्रदीप चतुर्वेदी ने बताया कि औपचारिकताओं को पूरा करने के बाद युवती को परिवार वालों के सुपुर्द कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें