इस बारे में कुछ मोबाइल नंबर भी सर्विलांस पर लगाए गए हैं। पुलिस ने रेलकर्मी और उसकी प्रेमिका को भी कॉल करके जानकारी लेनी चाही पर वह घबराए हुए लग रहे हैं और बात करने से बच रहे हैं।
प्रभारी एसएसपी राहुल भाटी ने बताया कि जांच में पता लगा है कि प्रेमी युगल बालिग था। ऐसे में उनके साथ अभद्रता करने की बात समझ से परे है। प्रेम प्रसंग को दो समुदायों का मामला बनाकर तूल देने की कोशिश की गई। यह भी संदेह है कि किसी वजह से होटल के लोगों ने ही संगठन को सूचना देकर माहौल बनाने का प्रयास किया। दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।