फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गुरुद्वारे में श्रद्धालुओं से अभद्रता, शिकायत पर पहुंची महिला सिपाही की वर्दी फाड़ी

विज्ञापन
demo photo - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

संजयनगर गुरुद्वारे में 20 दिन से ठहरे पीलीभीत के परिवार की करतूत

बरेली। संजयनगर गुरुद्वारे में 20 दिन से आश्रय लिए पीलीभीत के परिवार ने शुक्रवार को श्रद्धालुओं से अभद्रता की। शिकायत पर पुलिस पहुंची तो मारपीट कर महिला सिपाही की वर्दी फाड़ दी। इस मामले में तीन लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है।
विज्ञापन

संजयनगर गुरुद्वारे के जत्थेदार बाबा रेशम सिंह के मुताबिक पीलीभीत में थाना अमरिया क्षेत्र का एक व्यक्ति 20 दिन पहले अपनी पत्नी और नाबालिग बेटी के साथ यहां आया और मजबूरी बताकर एक-दो दिन ठहरने की अनुमति मांगी। इसके बाद से ये लोग गुरुद्वारे में रुके थे। एक सप्ताह तक शांति से रहने के बाद तीनों वहां आने वाले श्रद्धालुओं से अभद्रता करने लगे। उन्होंने आरोपियों से जाने को कहा तो वे धर्म को लेकर अभद्र बातें कहने लगे। परेशान होकर शुक्रवार को भी इन लोगों ने श्रद्धालुओं से अभद्रता की। अपराह्न करीब चार बजे गुरुद्वारे के लोगों ने यूपी 112 पर सूचना दी। पीआरवी वहां पहुंची तो परिवार की महिला ने पुलिस कर्मियों के साथ गालीगलौज की। इस पर पीआरवी की टीम ने एक और पीआरवी बुला ली। महिला कांस्टेबल प्रीति और राधा ने आरोपियों को वहां से ले जाने का प्रयास किया तो आरोपी उनसे भिड़ गए। एक महिला सिपाही की वर्दी फाड़ दी। किसी तरह पुलिस आरोपियों को लेकर थाना बारादरी पहुंची। बारादरी इंस्पेक्टर शितांशु शर्मा ने बताया कि इस मामले में महिला, उसके पति और नाबालिग बेटी के खिलाफ मारपीट और सरकारी कार्य में बाधा डालने का मुकदमा दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें