मैगलगंज टोल प्लाजा पर कार, जीप, वैन व हल्के वाहनों को 130 रुपये, डबल एक्सल वाली बस व ट्रक के लिए 445 रुपये देने होंगे।
टोल प्लाजा के 20 किलोमीटर की परिधि में रोजाना आने-जाने वाले वाहन स्वामियों को मासिक पास के लिए 330 की जगह 340 रुपये देने होंगे। एनएचएआई के परियोजना निदेशक ने बताया कि 15 मार्च से पेटीएम से जुड़े फास्टैग निष्क्रिय हो गए हैं। अगर किसी को समस्या होती है तो उसे मौके पर ही नया फास्टैग उपलब्ध करा दिया जा रहा है।
एनएचएआई के परियोजना निदेशक बीपी पाठक ने बताया कि टोल प्लाजा पर 31 मार्च की आधी रात से कर की बढ़ी हुई दरें लागू हो जाएंगी। सभी जगह लिस्ट चस्पा करा दी गई है।