फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Toll Tax : चुनाव खत्म, आज रात 12 बजे से लागू हो जाएंगी टोल की बढ़ी दरें

Sun, 02 Jun 2024 06:23 AM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली

सार

लोकसभा चुनाव खत्म होते ही सरकार ने लोगों को झटका दे दिया है। राष्ट्रीय राजमार्ग पर टोल टैक्स की बढ़ी दरें रविवार रात 12 बजे से लागू हो जाएंगी। 
विज्ञापन
UP toll plaza rates - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बरेली जिले में राष्ट्रीय राजमार्ग पर स्थित टोल प्लाजा पर रविवार रात 12 बजे से बढ़ी हुई दरें लागू हो जाएंगी। इसको लेकर एनएचएआई की ओर से सभी टोल प्लाजा के मैनेजर को निर्देश जारी किए गए हैं। टोल टैक्स पांच से लेकर 25 रुपये तक बढ़ाने का निर्णय लिया गया है।

विज्ञापन


एनएचएआई (नेशनल हाईवे अथॉरिटी ऑफ इंडिया) ने एक अप्रैल से राष्ट्रीय राजमार्ग के टोल प्लाजा पर टोल टैक्स की दरों को बढ़ाने का निर्णय लिया था। लोकसभा चुनाव के मद्देनजर लागू होने से पहले ही इसे स्थगित कर दिया गया। शनिवार को मतदान प्रक्रिया संपन्न हो गई। अब रविवार रात 12 बजे से टोल टैक्स की दरें बढ़ाने का फैसला लिया गया है।

फरीदपुर टोल प्लाजा के मैनेजर मिथलेश राय ने बताया कि इस संबंध में निर्देश आ चुके हैं। कितना टोल बढ़ेगा इसको लेकर दो जून की सुबह सूचना आएगी। बताया जा रहा है कि एक अप्रैल को जो दरें बढ़नी थीं वही बढ़ेंगी।

विज्ञापन

व्यावसायिक वाहन चालकों को देना होगा बढ़ा हुआ टोल
बरेली जिले में चार टोल प्लाजा हैं। इसमें एक पीलीभीत मार्ग पर लभेड़ा के पास है। वहीं, दूसरा नैनीताल रोड पर दोहना में, तीसरा दिल्ली रोड पर फतेहगंज पश्चिमी में व चौथा लखनऊ हाईवे पर फरीदपुर में हैं। 

सभी जगह दो जून की रात 12 बजे के बाद से टोल की बढ़ी हुई दरें लागू हो जाएंगी। बताया जा रहा है कि पांच से 30 रुपये तक दरें बढ़ाई गई हैं। ट्रकों, बसों व अन्य व्यावसायिक वाहनों पर उनकी इंजन की क्षमता के हिसाब से दरें बढ़ाई गई हैं।
विज्ञापन

कार चालकों को मिली राहत
एनएचएआई के अधिकारियों ने बताया कि कारों पर कोई टोल नहीं बढ़ाया गया है। कार चालक वही टोल टैक्स देंगे जो पहले से देते आ रहे हैं।

एनएचएआई के परियोजना निदेशक बीपी पाठक ने बताया कि दो जून की रात 12 बजे से टोल प्लाजा पर व्यावसायिक वाहनों से बढ़ा हुआ टोल वसूला जाएगा। पूर्व में 31 मार्च को जो दरें लागू की गई थी वहीं दरें लागू रहेंगी। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें