फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

निकाय चुनाव को बढ़ गए 1.30 लाख वोट

Fri, 19 Aug 2016 12:54 AM IST
ब्ययूराो, अमर उजाला बरेली।
विज्ञापन
विज्ञापन
अगले साल जून जुलाई में प्रस्तावित नगर निगम और जिले की 19 अन्य निकायों के वोट बनाने की प्रक्रिया में 1.30 लाख नए वोट बढ़ गए हैं। इतना ही नहीं 81 हजार बोगस और मृतक वोट हटा दिए गए हैं। इनमें नगर निगम के  67 हजार बढ़े वोटर बताए गए हैं, जबकि 40 हजार बोगस व मृत वोट कम हुए हैं। इन आंकड़ों को देर रात में अंतिम रूप देकर राज्य निर्वाचन आयोग को रिपोर्ट भेज दी है।
विज्ञापन

राज्य निर्वाचन आयोग (पंचायत एवं स्थानीय निकाय) की ओर से अगले साल चुनाव कराने के लिए मतदाता सूची तैयार की जा रही है। इस बार की मतदाता सूची आन लाइन है, इसलिए बीएलओ की ओर से मिले ब्योरे को फीड कर दिया गया है। जिसके आधार पर 1.30 लाख में से 90 फीसदी युवाओं के वोट बने हैं। 10 फीसदी वोटर दूसरे स्थानों से शिफ्ट होने वाले हैं। इससे ज्यादा महत्वपूर्ण तो यह है कि 81 हजार बोगस वोटरों का खुलासा हुआ है। इनको निरस्त कर दिया गया है, पांच साल पहले ये बोगस वोटर कैसे बन गए। इसको लेकर सवाल खड़ा हो गया है। हालांकि इनमें करीब दस हजार वोटर वह हैं जो कि मर चुके हैं या फिर दूसरे वार्ड या शहर में शिफ्ट हो गए हैं।
जिले में सर्वाधिक 67 हजार वोटर नगर निगम की सीमा में बढ़े हैं और 40 हजार वोटर कम हुए हैं। इनके अलावा बाकी के घटने और बढ़ने वाले वोटर नगर पालिका नवाबगंज, आंवला, फरीदपुर, मीरगंज तथा 15 नगर पंचायतें शामिल हैं। इन सभी में बीएलओ ने वोट बढ़ाए और घटाए हैं।
विज्ञापन

‘बूथवार नए वोटरों का ब्योरा आन लाइन करा दिया गया है। अब डिटेल रिपोर्ट तैयार की जा रही है। जिसके आधार पर कुछ परिवर्तन हो सकता है।’ अभिजीत मुखर्जी, सहायक निर्वाचन अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें