बरेली। नवंबर के पहले और दूसरे सप्ताह में लंबी दूरी की ट्रेनों पर ज्यादा दबाव है। नियमित ट्रेनें पहले से फुल हैं। विशेष गाड़ियों में भी कन्फर्म टिकट मुश्किल हो रहा है। ऐसे में रेलवे ने अप-डाउन 10 ट्रेनों में दो-दो अतिरिक्त कोच लगाने का निर्णय लिया है। अतिरिक्त कोच के बाद ज्यादा संख्या में यात्रियों के वेटिंग टिकिट कन्फर्म हो सकेंगे।
मुरादाबाद मंडल के सीनियर डीसीएम महेश यादव ने बताया कि 04014-13 आनंद विहार-लौकहा बाजार विशेष ट्रेन में एक से 14 नवंबर तक, 04028-27 आनंद विहार मुजफ्फरपुर विशेष गाड़ी में तीन से 14 नवंबर तक एसी द्वितीय और तृतीय श्रेणी का एक-एक कोच लगाया जाएगा।
04209-10 वाराणसी-दिल्ली विशेष गाड़ी में दो से 14 नवंबर तक, 04616-15 फिरोजपुर-पटना विशेष गाड़ी में तीन से 11 नवंबर तक और 04668-67 अमृतसर-बरौनी विशेष ट्रेन में एक से 17 नवंबर तक एसी तृतीय श्रेणी के दो-दो कोच लगाए जाएंगे।