फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: त्योहारी सीजन में पीईटी, रेलवे-रोडवेज का भी होगा इम्तिहान

Tue, 20 Oct 2026 12:56 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। त्योहारी सीजन में रेलवे व रोडवेज की व्यवस्थाओं का भी इम्तिहान होगा। दरअसल, 25, 30 अक्तूबर और एक नवंबर को उप्र अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की प्रारंभिक अर्हता परीक्षा (पीईटी) का आयोजन होगा। तीन दिन दो-दो पालियों में आयोजित होने वाली परीक्षा में विभिन्न जिलों के 62 हजार से ज्यादा अभ्यर्थी शामिल होंगे।
विज्ञापन

शहर के 23 केंद्रों पर पहली पाली में परीक्षा सुबह 10 से दोपहर 12 बजे तक और दूसरी पाली में अपराह्न तीन से शाम पांच बजे तक होगी। प्रत्योक पाली में 10 हजार से ज्यादा अभ्यर्थी शामिल होंगे। हरदोई, सीतापुर, फर्रुखाबाद, लखनऊ, लखीमपुर समेत अन्य जिलों के अभ्यर्थी परीक्षा देने बरेली आएंगे। रोडवेज के दोनों बस अड्डों का हाल किसी से छिपा नहीं है। जंक्शन पर भी यात्रियों की संख्या के लिहाज से व्यवस्थाएं नाकाफी हैं।
परिवहन निगम मुख्यालय ने परीक्षा के दौरान सभी रूटों पर बसों के संचालन और बस अड्डों पर व्यवस्थाएं मुकम्मल रखने के निर्देश दिए हैं। अब तक स्थानीय स्तर पर इसके लिए काम शुरू नहीं किया गया है। रुहेलखंड डिपो के एआरएम अरुण कुमार वाजपेयी ने बताया कि समय रहते सभी व्यवस्थाओं को पूरा कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें