फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जमा राशि कम हुई तो निकासी बढ़ गयी

Fri, 18 Nov 2016 01:41 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बरेली
विज्ञापन
Increased deposit withdrawals have reduced - फोटो : बरेली, अमर उजाला
विज्ञापन
दोपहर में खबर मिली कि शुक्रवार से सिर्फ दो हजार रुपये की नकदी बदली जाएगी ये सुनते ही बैंकाें में भीड़ बढ़ गई। जबकि सुबह ज्यादातर शाखाआें पर नाममात्र की भीड़ थी। दोपहर बाद दिल्ली से आई इंक करेंसी बदलने वालों की उंगलियाें पर लगाई गई। गुरुवार को करीब ढाई लाख लोगाें ने करेंसी बदली और 790 करोड़ रुपये जमा हुए हैं। 
विज्ञापन


50 लोग पकड़े गए 
बार- बार करेंसी चेंज करने वाले करीब 50 लोग एसबीआई मेन ब्रांच में लगे कैमरों में कैद हुए तो उन्हें धर लिया गया। वरिष्ठ अधिकारी आरके गौड़ ने इन्हें चेतावनी देते हुए ब्रांच परिसर से बाहर कर दिया।
दिखी सख्ती
विजिलेंस छापे के बाद बैंकों में सतर्कता बढ़ा दी गई। एसबीआई उप महाप्रबंधक सुनील कुमार वढ़ेरा मेन ब्रांच पहुंचे और व्यवस्थाआें का जायजा लिया।  सख्ती के बाद भीड़ में काफी कमी आई। ओबीसी, पीएनबी, आईसीआईसीआई, एचडीएफसी, इलाहाबाद बैंक व अन्य बैंकाें में भी सख्ती का असर दिखा। शुक्रवार से सभी बैंकाें में उंगलियों पर निशान लगाया जाएगा। जबकि एक व्यक्ति के दो हजार रुपये ही बदले जा सकेंगे। 
विज्ञापन


एटीएम भी रहे खाली
कहीं दो घंटे में तो कहीं एक घंटे एटीएम चल पाए। ज्यादातर जगह एटीएम खुले ही नहीं। सबसे ज्यादा बदतर स्थिति बड़ौदा बैंक एटीएम की रही। एचडीएफसी पटेल चौक  एटीएम भी नहीं खुला। डीएम आवास के सामने शाखा और एटीएम तीन चार घंटे में ही बंद हो गया। 

शादी के लिए आज से मिलेगी रकम 
शादी के लिए ढाई लाख रुपए खाते से निकालने की सुविधा शुक्रवार से शुरू हो सकती है। बैंक इंपलाइज यूनियन के सचिव दिनेश सक्सेना ने बताया कि सरकुलर आते ही सभी शाखाआें में ये सुविधा शुरू कर दी जाएगी।

बीओबी की 13 ई लॉबी में जमा होंगे पुराने रुपये
लीड बैंक प्रबंधक ओपी वढे़रा ने बताया कि शहामतगंज, माडल टाउन, राजेंद्र नगर, बटलर प्लाजा, सेटेलाइट सहित 13 स्थानों पर 500 और एक हजार रुपये के पुराने नोट जमा होंगे। इस राशि को जमा कराने के लिए शुक्रवार से व्यवस्था कर दी गई है। ऐसा होने पर बैंकों में कै श जमा करने के लिए भीड़ नहीं होगी।

बीओबी के एटीएम से मिलेंगे 2000 के नोट
बीओबी के सभी एटीएम अपडेट कर दिए गए हैं। अब इन एटीएम से 2000 के नोट निकाले जा सकते हैं। स्टेट बैंक के एटीएम में यह व्यवस्था पहले से ही हो गई है। अन्य बैंकों में अगले सप्ताह से धनराशि निकालने की व्यवस्था हो जाएगी।









किसान बोले, कुछ राहत तो मिली

‘पुराने रुपये पर रोक के कारण रबी मौसम में किसान को बुवाई के लिए बाजार में खाद, बीज तथा कीटनाशक दवाएं नहीं मिल रहीं हैं। हर सप्ताह 25 हजार नगदी निकालने के आदेश से कुछ तो राहत मिलेगी। किसान क्रेडिट कार्ड से 25 हजार तक किसान कर्ज भी मिल जाएगा।’ ‘ ओमकार, महेशपुर ठाकुरान
  
‘किसान फसल बीमा प्रीमियम के भुगतान की अवधि 15 दिन  बढ़ाने से राहत मिली है। क्योंकि इस समय किसानों के पास बीमा की रकम जमा करने के लिए रुपये नहीं है। यह आदेश राहत भरा है।’अमरनाथ श्रीवास्तव, करगैना


‘पंजीकृत मंडी व्यापारी 50 हजार निकालने के आदेश से किसानों को मंडी में अपने बेचे खाद्यान्न की कुछ न कुछ धनराशि आसानी से मिल सकेगी।’ चौधरी हरवीर सिंह, मंडलीय अध्यक्ष भाकियू टिकैत गुट
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें