फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: मेवा और अन्न से बनीं मिठाइयों की बढ़ी मांग

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। दिवाली के उत्साह के बीच लोग सेहत को भी वरीयता दे रहे हैं। त्योहार के लिए इस बार मेवा और मिश्रित अन्न की मिठाइयों की मांग बढ़ी है। इससे मिलावट और जल्द खराब होने की चिंता नहीं रहती। खुशियां भी बरकरार रहती हैं।
विज्ञापन

बड़ा बाजार के दुकानदार दिलीप गुप्ता ने बताया कि प्रीमियम रेंज की मिठाइयों की पहले से ही पैकिंग कर दी जाती है। इनके डिब्बों पर वजन के साथ कीमत भी लिखी गई है। इनको खासकर दिवाली पर उपहार के लिए खरीदा जाता है। आकर्षक पैकिंग में उपलब्ध काजू कतली, काजू रोल, गुलकंद-शहद की मिठाई, रोज पेटल्स आदि की मांग अधिक है। वहीं, मावा से बनीं पारंपरिक मिठाइयों की मांग भी बनी हुई है।

फिटनेस का भी ध्यान
दुकानदार अमित आहूजा ने बताया कि शुगर फ्री मिठाइयों में प्राकृतिक मिठास का इस्तेमाल किया जाता है। इनमें चीनी या कृत्रिम स्वीटनर नहीं मिलाया जाता है। जल्द खराब होने वाली मिठाइयों के डिब्बों पर उत्पादन और एक्सपायरी की तारीख भी अंकित होती है। सेहत और फिटनेस का ध्यान रखने वाले लोग इसको खरीद रहे हैं। इस बार मल्टीग्रेन (मिश्रित अन्न) मिठाइयां भी खूब पसंद की जा रही हैं। इनमें मावा न होने के कारण ये 10 दिनों तक सुरक्षित रहती हैं। बेक्ड डेजर्ट की मांग बनी हुई है।
विज्ञापन


600 रुपये से गिफ्ट हैंपर की शुरुआत
उपहार के तौर पर दिए जाने वाले मेवे, चॉकलेट, नमकीन और बिस्किट के आकर्षक हैंपर 600 रुपये से शुरू हो रहे हैं। मेवा और प्रीमियम मिठाइयों के हैंपर भी बनाए गए हैं। हैंपर को पसंद और बजट के अनुसार भी तैयार कराया जा रहा है। सामग्री के साथ कीमत बढ़ती जाती है। वहीं, एक-दो माह पहले से बुक कराए गए मिठाइयों के ऑर्डर की डिलीवरी भी शुरू हो गई है।
विज्ञापन


देसी घी की मिठाई - 720 से 800
प्रीमियम मिठाई - 1,200 से 2,200
मल्टीग्रेन मिठाई - 720 से 800
बेक्ड डेजर्ट -
शुगर फ्री मिठाई -
नोट : कीमतें रुपये प्रति किलो में
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें