फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दलितों से मेलजोल बढ़ाएं, भेदभाव मिटाएं

Mon, 17 Apr 2017 12:54 AM IST
बरेली।  
विज्ञापन
Increase peace with Dalits, eradicate discrimination - फोटो : बरेली, अमर उजाला
विज्ञापन
आरएसएस के वरिष्ठ प्रचारक कृष्णचंद्र ने कहा कि दलितों को अभी भी समाज में वह सम्मान नहीं मिल पा रहा है जिसके वह असली हकदार हैं। बराबरी लाने के लिए आरएसएस कार्यकर्ता गांव-गांव जाकर दलितों से मेलजोल बढ़ाकर भेदभाव खत्म करें ताकि समाज में बराबरी आए।  
विज्ञापन

डॉ. भीमराव अंबेडकर जयंती के उपलक्ष्य में कांति कपूर बालिका विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में आयोजित सामाजिक समरसता गोष्ठी में राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ (आरएसएस) के वरिष्ठ प्रचारक ने कहा कि हिंदू समाज को एकजुट होकर राष्ट्र निर्माण के काम को आगे बढ़ाना है। विभाग कार्यवाह सुरेशचंद्र ने कहा कि हिंदू समाज को जाति वर्ग की मानसिकता खत्म करनी होगी। राजनीतिक रूप से समाज सशक्त हो सकता है। विश्व हिंदू परिषद के महेश कुमार और सेवा प्रमुख ठाकुरदास ने कहा कि हिंदू समाज की प्रत्येक जाति के पूर्वज एक हैं। सब भारत माता के पुत्र हैं। जाति धर्म में बंटे रहेंगे तो भारत माता की रक्षा कैसे होगी। गोष्ठी में विधायक बहोरनलाल मौर्य, आनंद पाठक, राकेश, पूरनलाल लोधी, बबलू पटेल, प्रतिपाल सिंह एडवोकेट, तोताराम, राम प्रसाद समेत अन्य आरएसएस कार्यकर्ता मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें