फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: आटा चार तो चावल 10 रुपये तक महंगा, दाल की कीमतों में भी उछाल, फल-सब्जियां सस्ती

Mon, 30 Jan 2023 04:56 PM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, बरेली

सार

अनाज पर महंगाई ने लोगों का बजट बिगाड़ दिया है। बरेली में आटा चार तो चावल दो से लेकर 10 रुपये प्रति किलो तक महंगा हुआ है। सब्जियों ने थोड़ी राहत जरूर दी है। 
विज्ञापन
किराना की दुकान से राशन का सामान खरीदते ग्राहक - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बरेली में एक माह में ही आटा, दाल, चावल के दाम बढ़ गए हैं, वहीं सब्जियां और फल सस्ते हुए हैं। अनाज पर छाई महंगाई ने लोगों का बजट बिगाड़ दिया है। इससे लोग परेशान हैं। आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों के लिए मुश्किलें और भी बढ़ गई हैं।

विज्ञापन


आटा चार तो चावल दो से लेकर 10 रुपये प्रति किलो तक महंगा हुआ है। चीनी के दाम पिछले महीने से 38 रुपये प्रति किग्रा चल रहा है। सब्जियां और फलों की आवक अच्छी होने से रेट कम हुए हैं। गर्म मसाला, तेल और घी के दामों में भी गिरावट आई है। चना दाल पांच रुपये, मूंग की दाल, छोले के 10 और राजमा 20 रुपये प्रति किलो महंगे हो गए हैं। खाद्य तेल और रिफाइंड की कीमतें पहले से कम हुई हैं।

तेल-घी के दामों में कमी 

किराना व्यापारी अश्वनी चौरसिया ने बताया कि आटा, दाल और चावल महंगा हुआ है। तेल व घी के दामों में कमी आने से राहत मिली। जीएसटी की बढ़ी दरों को हटा दिया जाए तो करीब डेढ़ रुपये किलो का अंतर आएगा। 

विज्ञापन

सब्जी विक्रेता शाहिद खां ने कहा कि सर्दी का मौसम होने से इस समय सब्जियां खूब आ रही हैं। उनके दाम पहले की तरह ही हैं। आलू 10 रुपये प्रति किलो, टमाटर 20, प्याज 25, लहसुन 80 रुपये में बिक रहा है। 

फल विक्रेता गुड्डू ने कहा कि फलों में अंगूर के रेट 200 से घटकर 100 रुपये प्रति किलो, पपीता में पांच रुपये प्रति किलो तक कमी आई है। अनार, संतरा, खजूर आदि फल पुराने दामों पर ही उपलब्ध है। 
 
खाद्य पदार्थ माहभर पहले (कीमत रुपये में) अब
खुला आटा 32  प्रति किलो  36
पैकेज्ड आटा 36 प्रति किलो 40 
चीनी 38 प्रति किलो 38 
चना दाल 63 प्रति किलो 68
छोला  70 से 100 प्रति किलो 80 से 110
उर्द 88 से 100 प्रति किलो 90 से 110
राजमा 120 प्रति किलो 140
मंसूरी चावल 34 प्रति किलो 40
शरबती चावल 55 प्रति किलो 60
सरसों का तेल 160 प्रति किलो 150

सब्जियों के दाम
सब्जी एक महीने पहले  अब
आलू 25 रुपये प्रति किलो 10 
टमाटर 40 रुपये प्रति किलो 20
प्याज  30 रुपये प्रति किलो 25
लहसुन 100 रुपये प्रति किलो 80
गोभी 40 रुपये प्रति किलो 20 
अदरक  100 रुपये प्रति किलो 80
नींबू 80 रुपये प्रति किलो 60
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें