फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: सपा के दो नेता भाइयों पर जमीन कब्जाने की रिपोर्ट, आरोपी बोले- मुझे भूमाफिया बनाने की कोशिश

Mon, 30 Jan 2023 01:44 PM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, बरेली

सार

सपा नेता समर्थ मिश्रा का कहना है कि वह मजबूती से सपा की नीतियों के मुताबिक पीड़ितों का साथ दे रहे हैं। इससे एक जनप्रतिनिधि को इतनी परेशानी है कि वह उन्हें भूमाफिया घोषित कर जिला बदर करने की कोशिश कर रहे हैं। 
 
विज्ञापन
सपा नेता समर्थ और नमन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बरेली में जमीन कब्जाने और रंगदारी मांगने के मामले में सपा लोहिया वाहिनी के निवर्तमान राष्ट्रीय सचिव समर्थ मिश्रा, उनके भाई निवर्तमान सपा जिला उपाध्यक्ष नमन मिश्रा और उनके पिता सहित सात लोगों के खिलाफ सुभाष नगर थाने में रिपोर्ट दर्ज की गई है। सपा नेता इसे सत्तापक्ष के एक नेता की साजिश बता रहे हैं।

विज्ञापन

 
मढ़ीनाथ शांति निकेतन गली निवासी हरिओम ने बताया कि नेकपुर में 828 वर्ग गज भूमि का बैनामा सन 1992 में कोर्ट के आदेश से उनके पक्ष में कराया गया था। उनके परिवार के सदस्य यहां तभी से काबिज हैं। उनकी जमीन के बराबर में करीब 830 वर्ग गज सीलिंग जमीन खाली पड़ी है। इसके कुछ हिस्से पर कब्जे की कोशिश की जा रही है। 

'जमीन पर कब्जा करना चाहते हैं आरोपी'

हरिओम ने आरोप लगाया कि रामपुर गार्डन निवासी नीरज मिश्रा, उसके पुत्र सपा नेता समर्थ मिश्रा और नमन मिश्रा, चनहेटी निवासी त्रिलोकी, मोहनपुर निवासी कृष्णपाल, आकाश मौर्य और बदायूं के बिनावर निवासी राजवीर दो बंदूकधारी गार्ड लेकर अक्सर उनकी भूमि पर आ जाते हैं। ये लोग उनकी और बराबर में खाली पड़ी भूमि पर फर्जी दस्तावेजों से कब्जा करना चाहते हैं। 

विज्ञापन

यह लोग कारों से हूटर बजाकर हथियार लहराते हुए आते हैं और कहते हैं कि हमसे जमीन बचानी है तो दो लाख रुपये रंगदारी देनी पडे़गी। रंगदारी न देने पर भूमि की प्लॉटिंग करने की धमकी दी है। हरिओम ने इनका विरोध किया तो उनकी पत्नी के साथ गाली-गलौज कर जान से मारने की धमकी दी।

चर्चा में रहते हैं मिश्रा बंधु, हाल ही में हुआ था हमला

नामजद आरोपी समर्थ मिश्रा और नमन मिश्रा अक्सर चर्चा में रहते हैं। समर्थ मिश्रा बीते साल साईं मंदिर में हुई मारपीट को लेकर चर्चा में रहे थे। नमन मिश्रा पर कुछ दिन पहले कार चढ़ा दी गई थी। इसमें सपा नेताओं ने पड़ोसी शराब कारोबारी के खिलाफ  कोतवाली में रिपोर्ट कराई थी।

समर्थ का आरोप : भूमाफिया बनाने पर तुले हैं एक जनप्रतिनिधि

समर्थ मिश्रा का कहना था कि उन्होंने कैंट क्षेत्र से सपा का टिकट मांगा था और आज भी मजबूती से सपा की नीतियों के मुताबिक पीड़ितों का साथ दे रहे हैं। इससे एक जनप्रतिनिधि को इतनी परेशानी है कि वह लगातार पुलिस अधिकारी से मिलकर उनके खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करा रहे हैं। कोशिश उन्हें भूमाफिया घोषित कर जिला बदर करने की है। बताया कि जिस जमीन का मामला बताया जा रहा है, उनका उससे कोई लेना-देना नहीं है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें