फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: जोड़ाें में दर्द, आंख और गले में इंफेक्शन के बढ़े मरीज

विज्ञापन
विज्ञापन
सुबह घने कोहरे के चलते बीते सोमवार के सापेक्ष ओपीडी में कम पहुंचे मरीज
विज्ञापन


बरेली। रविवार के अवकाश के बाद सोमवार को अक्सर जिला अस्पताल की ओपीडी में मरीजों की कतार होती है, मगर घने कोहरे के चलते इस सोमवार मरीजों की तादाद बीते सोमवार से एक चौथाई कम रही। जो मरीज आए उनमें जोड़ाें में दर्द, आंख और गले में इंफेक्शन के ज्यादा रहे।
चेस्ट फिजिशियन डॉ. हरपाल सिंह के मुताबिक, गले में संक्रमण के चलते सांस रोगियों की संख्या लगातार बढ़ रही है। बताया कि ठंड का प्रकोप बढ़ने से मरीजों की संख्या घटी है लेकिन सांस रोगी बढ़ रहे हैं।
विज्ञापन

बुजुर्ग मरीजों को सीने में दर्द, सांस लेने में तकलीफ समेत बेचैनी की समस्या है। क्योंकि रक्त वाहिकाओं पर अतिरिक्त दबाव के चलते यह समस्या होती है। उन्हें दवा के साथ सर्द मौसम में खुद को स्वस्थ बनाए रखने के तरीके बताए गए हैं। बाल रोग विभाग की ओपीडी में 54 बच्चे इलाज के लिए पहुंचे।
20 बच्चों में निमोनिया और विंटर डायरिया के संदिग्ध लक्षण रहे। पर्चा काउंटर स्टाफ के मुताबिक 1,289 नए पर्चे बने। इसमें सर्वाधिक मरीज बुखार, त्वचा और सांस संबंधी दिक्कतों के शामिल रहे। ब्यूरो
विज्ञापन


दिव्यांगों के लिए शिविर में कुर्सियों की हुई व्यवस्था
बरेली। प्रमाणपत्र, दिव्यांगता सत्यापन व अन्य कार्यों के लिए सर्दियों में दूरदराज से आने वाले दिव्यांगों की सहूलियत के लिए सीएमओ कार्यालय में आयोजित शिविर में सोमवार को कुर्सियों की व्यवस्था की गई। दोपहर तीन बजे तक 32 दिव्यांगों के प्रमाणपत्र जारी किए गए। ब्यूरो
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें