फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बारिश में मुसीबत न बन जाएं अधूरे प्रोजेक्ट, डीएम ने मांगी रिपोर्ट

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। बारिश का मौसम बस शुरू ही होने वाला है, फिर भी शहर में तमाम बड़े प्रोजेक्ट अधूरे पड़े हैं। इनकी वजह से आने वाले दिनों में पब्लिक की मुसीबत बढ़ने के आसार देखते हुए डीएम नितीश कुमार ने सेतु निगम और पीडब्ल्यूडी के अफसरों से इन प्रोजेक्ट की प्रगति की रिपोर्ट मांगी है।
विज्ञापन

इस समय शहर में सबसे ज्यादा सेतु निगम की परियोजनाएं चल रही हैं। इसमें सभी प्रोजेक्ट आधे अधूरे पड़े हैं। चौपुला पर पुल का काम चल रहा है। सेटेलाइट पर भी काम पूरा होने में अभी काफी वक्त है। लालफाटक और आईवीआरआई क्रासिंग पर भी पुलों के निर्माण पूरे नहीं हो रहे हैं। बरसात के मौसम में ये भी अधूरे काम लोगों के लिए समस्याएं खड़ी करेंगे। इधर पीडब्ल्यूडी ने अभी केवल किला पुल की सर्विस रोड और किला रोड पर मालगोदाम के सामने रोड मरम्मत का काम शुरू किया है। शहर की अन्य तमाम सड़कें अभी भी खस्ताहाल हैं। डीएम नितीश कुमार ने बताया कि निर्माणदायी संस्थाओं से उनकी प्रगति रिपोर्ट मांगी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें