दिल्ली के कारोबारी संचालित कर रहे फैक्टरी
उद्यमियों के मुताबिक प्रयाग मिल्क फैक्टरी की स्थापना 15 वर्ष पूर्व हुई थी। शुरुआत बरेली के ही एक कारोबारी ने की थी, पर बाद में दिल्ली के कारोबारी को फैक्टरी बेच दी। फैक्टरी की प्रदेश में अन्य शाखाएं हैं। वहां भी आयकर टीम के पहुंचने की बात कही जा रही है। जांच में अब तक क्या रहा? इस जानकारी से सभी ने इन्कार किया है। आयकर टीम द्वारा ही सूचना सार्वजनिक करने की उम्मीद जताई रही है।