फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: चीनी मिल में तीसरे दिन भी डटी रही आयकर टीम, बंद कार्यालय व आवास के ताले तोड़कर की जांच

Sat, 01 Nov 2025 11:23 AM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, बरेली

सार

मीरगंज स्थित धामपुर बायोऑर्गेनिक्स लिमिटेड (चीनी मिल) में आयकर विभाग की टीम तीसरे दिन भी डटी रही। शुक्रवार को बंद कार्यालय और आवास के ताले तोड़कर जांच की गई। 
विज्ञापन
धामपुर बायोआर्गेनिक लिमिटेड - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बरेली के मीरगंज में धामपुर बायोऑर्गेनिक्स लिमिटेड (चीनी मिल) में आयकर टीम की कार्रवाई तीसरे दिन शुक्रवार को भी जारी रही। बताया जाता है कि मिल परिसर की छानबीन के बाद बंद आवास और कार्यालयों के ताले तोड़कर टीम अंदर घुसी और दस्तावेजों की जांच की। देर रात तक जांच जारी रही।

विज्ञापन


स्थानीय निवासियों के मुताबिक, शुक्रवार सुबह आयकर टीम मिल परिसर स्थित अधिकारियों और संचालकों के आवास और कैंप कार्यालय पर पहुंची। वहां ताले लगे मिले। मिल के सुरक्षाकर्मियों की मौजूदगी में ताले तोड़कर टीम अंदर घुसी और दस्तावेज की जांच की। सूत्रों का कहना है कि 72 घंटे तक चली जांच में वित्तीय हेराफेरी के संदिग्ध रिकॉर्ड मिले हैं। हालांकि, इसकी कोई सटीक जानकारी नहीं मिली है।

चीनी मिल के एमडी आवास में आयकर टीम के पहुंचने से मिल परिसर में चर्चाओं का सिलसिला भी शुरू हो गया है। जो कर्मचारी मिल से बाहर हैं, वह कुछ कहने से कतरा रहे हैं। सुरक्षाकर्मियों से संपर्क का प्रयास किया गया, लेकिन उन्होंने फोन सर्विलांस पर लगे होने की बात कही। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें