फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: पुलिस ने मुठभेड़ में गैंगस्टर दानिश को किया गिरफ्तार, गोली लगने से घायल; दर्ज हैं 15 मुकदमे

Sat, 01 Nov 2025 10:29 AM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, आंवला (बरेली)

सार

बरेली के आंवला थाना क्षेत्र में शुक्रवार रात पुलिस की गैंगस्टर एक्ट के आरोपी से मुठभेड़ हो गई। पुलिस ने जवाबी कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। उसके पैर में गोली लगी है। 
विज्ञापन
घायल आरोपी को लेकर जाते पुलिसकर्मी - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बरेली जिले में आंवला थाना पुलिस ने शुक्रवार रात मुठभेड़ में वांछित आरोपी मोहल्ला गौसिया चौक निवासी दानिश को गिरफ्तार कर लिया। उसके पैर में गोली लगी है। घायल आरोपी को पुलिस सरकारी अस्पताल लेकर आई, जहां से उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। उधर, रात में ही फॉरेंसिक टीम ने मुठभेड़ के घटनास्थल पर साक्ष्य एकत्र किए। 

विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक शुक्रवार देर रात सूचना मिली थी कि गैंगस्टर एक्ट का वांछित आरोपी दानिश बिलायतगंज के पास छिपा है। इस सूचना पर बाइक सवार पुलिसकर्मी जब मौके पर पहुंचे तो बाइक की लाइट देखकर आरोपी वहां से भागने लगा। भाग रहे आरोपी को जब पुलिस ने पकड़ने का प्रयास किया तो उसने पुलिस पर फायर कर दिया। पुलिस की जवाबी फायरिंग में गोली से लगने आरोपी घायल होकर वहीं गिर गया। 

यह भी पढ़ें- Bareilly News: कांग्रेस नेता मुन्ना कुरैशी समेत 26 अपराधियों की खुली हिस्ट्रीशीट, सर्वाधिक बदमाश बहेड़ी के
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस आरोपी दानिश को गिरफ्तार कर रात में एक बजे के करीब सीएचसी पहुंची। वहां से उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। घटना की सूचना पर कोतवाल कुंवर बहादुर सिंह व सीओ नितिन कुमार भी पहुंचे। सीओ ने बताया कि दानिश के खिलाफ गैंगस्टर व आर्म्स एक्ट समेत 10 से अधिक मुकदमे दर्ज हैं। आरोपी आंवला थाने का हिस्ट्रीशीटर है। 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें