फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सत्य साईं बिल्डर्स पर आयकर छापा: बैंकों से लेनदेन व कॉल डिटेल खंगाल रही टीम, जांच में सामने आए कारनामे

Thu, 04 Apr 2024 08:49 AM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, बरेली

सार

बरेली में सत्य साईं बिल्डर्स के मालिक ठेकेदार रमेश गंगवार के शहर और देहात स्थित आवास व कार्यालय पर आयकर विभाग लखनऊ की टीम ने छापा मारा। शुरुआती छानबीन में टैक्स चोरी से जुड़े कई अहम दस्तावेज मिलने की सूचना है।
विज्ञापन
सत्य साईं के कार्यालय पर पड़ा आयकर का छापा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आयकर विभाग की टीम के छापे के बाद सत्य साईं बिल्डर्स के कारनामे सामने आ रहे हैं। सूत्रों के मुताबिक रमेश गंगवार की फर्म शहर समेत उत्तराखंड के भी कई विभागों की काली सूची में दर्ज है। बीते दिनों उत्तराखंड के मुख्य सचिव ने भी उनकी फर्म को काली सूची में डालने की संस्तुति की थी। 

विज्ञापन


बरेली के बिजली निगम, नगर निगम के अफसरों ने भी फर्म को बैन कर रखा है। बरेली विकास प्राधिकरण ने फर्म पर पांच लाख रुपये का जुर्माना भी लगाया था। रमेश के कई बड़े अफसरों, बिल्डरों से भी घनिष्ठता बताई जाती है। जांच के दौरान टीम कॉल डिटेल, ई-मेल, बैंकिंग ट्रांजेक्शन आदि को भी खंगाल रही है।

समाजसेवी के तौर पर भी है पहचान
रमेश ठेकेदारी के साथ ही, समाजसेवा के कार्यों में भी काफी खर्च करते हैं। बीते आठ वर्षों में सात बार 101 से लेकर 251 निर्धन कन्याओं का सामूहिक विवाह भी आयोजित करा चुके हैं। बताया जा रहा है आयकर विभाग की टीम उनके करीबियों के यहां भी छापा मार सकती है पर इस बारे में अभी कोई पुष्टि नहीं है।

विज्ञापन
विज्ञापन

दलेलनगर पहुंची टीम, चर्चाओं का दौर शुरू
आयकर विभाग की टीम शाम चार बजे दो गाड़ियों से रमेश गंगवार के दलेलनगर स्थित पैतृक आवास पर पहुंची। वहां भी गेट बंद कराकर परिजनों से दस्तावेज मांगकर छानबीन शुरू कर दी। इसके आधे घंटे बाद गांव में चर्चाओं का दौर शुरू हो गया। हालांकि, ग्रामीण व रमेश के करीबी उनके घर के आसपास जाने से कतराते रहे।

ठेकेदारी में उतरते ही बढ़ने लगी चल-अचल संपत्ति
बताते हैं कि रमेश गंगवार का पैतृक कारोबार काश्तकारी है। दो भाई अभी कृषि कार्य से जुड़े हैं। रमेश ठेकेदारी में उतरा तो कुछ ही वर्षाें में काफी चल-अचल संपत्ति बना ली। बीते दिनों लोकसभा चुनाव लड़ने के लिए एक राष्ट्रीय पार्टी से टिकट मांगे जाने की चर्चाएं भी जोरों पर थीं। बीते दिनों अल्मोड़ा में निर्माण कार्य का एक बड़ा टेंडर भी हासिल किया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें