फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आयकर छापा प्रक्रिया पूरी, टीमें लौंटी

Fri, 10 Jul 2015 12:07 AM IST
बरेली
विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। आयकर छापा टीमें पेपर मिल कारोबारी के सीए आवास पर सघन जांच गुरुवार सुबह में वापस लौट गयीं। सूत्रों ने बताया कि घंटों चली चेकिंग में कई महत्वपूर्ण दस्तावेज छापादल के हाथ लगे हैं, इससे लगता है कि फर्म ने करोड़ों रुपये का कारोबार छिपा कर किया है। इस पर भारी भरकम टैक्स बनता है।
विज्ञापन

बुधवार सुबह आयकर विभाग ने शाहजहांपुर स्थित माधो गोपाल अग्रवाल के प्रतिष्ठान केआर पेपर, फर्म मुख्यालय दिल्ली और बरेली स्थित सीए श्री अग्रवाल आवास पर संयुक्त छापे लगाए थे। प्रेमनगर चौराहा के रहने वाले पेपर मिल फर्म के सीए श्री अग्रवाल माधो गोपाल अग्रवाल के कारोबार में साझेदार भी बताए जाते हैं। इसलिए आयकर प्रवर्तन दल ने सीए को छापे के निशाने पर रखा था।
छापा टीमें घंटों सीए आवास पर कारोबार से संबंधित कागजातों की छानबीन की। सूत्रों ने बताया कि तमाम जरूरी कागजात टीम के हाथ लग गए हैं। विभाग ने इन सभी दस्तावेजों को अपने कब्जे में ले लिया है। तीनों स्थानों से जब्ज सभी अभिलेखों का मिलान कर छानबीन होगी। इसके बाद फर्म पर टैक्स और जुर्माना आरोपित होगा।
विज्ञापन


सन्नाटा छापा
बुधवार देर रात तक सीए श्री अग्रवाल के आवास और आसपास गहमागहमी बनी रही। टीमें गुरुवार भोर में बरेली से प्रस्थान कर गयीं। इसके बाद सीए आवास पर सन्नाटा सा छा गया है। कुछ खास शुभचिंतकों का ही आवागमन बना रहा
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें