फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सूखा प्रभावित मछुवारों के लिए आए साढ़े 14 लाख

Thu, 09 Jul 2015 01:20 AM IST
बरेली
विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। सूखा प्रभावित मछुवारों के लिए साढ़े 14 लाख रुपये की राहत राशि आई है। जिले में सूखे से प्रभावित 400 मछुवारे हैं। ये फंड छह तहसीलों के मछुवारों को जल्द वितरित होगा।
विज्ञापन

जिले में तहसीलवार मछुवारों की गिनती की गई थी। इसमें मीरगंज में 62, बहेड़ी में 40, नवाबगंज में 100, आंवला में 70, फरीदपुर में 51 और सदर में 89 मछुवारे सूखा प्रभावित मिले। मत्स्य विभाग की ओर से इनके लिए पचास लाख रुपये की राहत राशि मांगी गई थी। शासन ने सिर्फ 14 लाख 26 हजार रुपये ही भेजे। इसी महीने मछुवारों को यह राशि वितरित कर दी जाएगी। डीएम ने जिला मत्स्य अधिकारी के साथ बैठक कर इस संबंध में दिशा-निर्देश जारी कर दिए हैं।
-------------

जिले में चल रहे तीन मोबाइल फिश पार्लर
बरेली। बरेली में तीन मोबाइल फिश पार्लर हैं। मत्स्य विभाग एक और मोबाइल फिश पार्लर शुरू कराने जा रहा है। जल्द ही लाभार्थी का चयन किया जाएगा। इसके तहत साढ़े पांच लाख का प्रोजेक्ट होता है। एक लाख 65 हजार मत्स्य विभाग की ओर से दिए जाते हैं। बाकी के तीन लाख 85 हजार लाभार्थी को खुद एकत्र करने पड़ते हैं। एक और लाभार्थी के चयन के बाद जिले में चार मोबाइल फिश पार्लर हो जाएंगे। इसमें फिश संबंधित सारी डिसेज़ मिलेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें