फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आयकर लीग : बरेली टीम ने जीती खिताबी जंग, मुरादाबाद को छह विकेट से हराया

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। आयकर विभाग की ओर से आयोजित एकदिवसीय आयकर प्रीमियर लीग 2024 में बरेली टीम ने खिताबी जंग जीत ली।
विज्ञापन

एसआरएमएस के खेल मैदान में आयोजित टूर्नामेंट में विभाग के विभिन्न क्षेत्रीय कार्यालयों की चार टीमों बरेली, मुरादाबाद, हल्द्वानी और काशीपुर ने प्रतिभाग किया। फाइनल मुकाबला बरेली और मुरादाबाद की टीम के बीच खेला गया। बरेली की टीम ने छह विकेट से मुकाबला जीत लिया। बरेली टीम के कप्तान आयकर निरीक्षक राकेश कुमार सिंह, मुरादाबाद टीम के कप्तान आयकर निरीक्षक अविनाश कुमार, हल्द्वानी टीम के कप्तान आयकर अधिकारी लोकेश मीना और काशीपुर टीम के कप्तान आयकर अधिकारी रतन प्रकाश रहे।
विज्ञापन

निर्णायक मंडल ने आयकर निरीक्षक राकेश कुमार सिंह को श्रेष्ठ बल्लेबाज, आयकर निरीक्षक रामकिशन मीना को श्रेष्ठ गेंदबाज और आयकर निरीक्षक सुनील कुमार को मैन ऑफ द सीरीज चुना। इस दौरान प्रदेश के वनमंत्री डॉ. अरुण कुमार, महापौर उमेश गौतम, आदित्य मूर्ति, यूपी ईस्टर्न सर्कल और लखनऊ के महासचिव रवींद्र कुमार सिंह मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें