फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

‘हिंदी देश की सबसे सरल भाषा’

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। मुख्य आयकर आयुक्त डॉ. आनंद कुमार अग्रवाल ने कहा है कि हिंदी सबसे सरल और आपस में जोड़ने वाली भाषा है। छमाही बैठक राजभाषा क्रियान्वयन में वक्ताओं ने हिंदी भाषा का ज्यादा से ज्यादा प्रयोग करने पर जोर दिया।
विज्ञापन

आयकर भवन में आयोजित नगर राजभाषा क्रियान्वयन समिति की बैठक मुख्य अतिथि चीफ कमिश्नर इनकम टैक्स डॉ. आनंद कुमार अग्रवाल ने सरस्वती वंदना और दीप जलाकर शुरू कराई। प्रधान आयकर आयुक्त शिशिर अग्रवाल ने कहा कि हिंदी आपसी तालमेल बढ़ाती है और सरकारी कामकाज में इसका इस्तेमाल ज्यादा किया जाना चाहिए। बैठक में सहायक निदेशक ने विभिन्न कार्यालयों से मिली रिपोर्ट प्रस्तुत कर गृह मंत्रालय से मिले निर्देशों से अवगत कराया। हिंदी में कामकाज करने वाले विभागों को पुरस्कृत किया गया। पहला पुरस्कार डीआईजी आईटीबी, दूसरा- मंडल रेल प्रबंधक पूर्वोत्तर और तीसरा- आईटीबी फोर्स को मिला। केंद्रीय, उपक्रम और विद्यालयों को भी पुरस्कार दिए गए। आभार राहुल शुक्ला ने जताया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें