फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: चोरी-डकैती की घटनाओं का नहीं हुआ खुलासा, एसएसपी से मिले ग्रामीण

Tue, 09 Jan 2024 01:19 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
विज्ञापन
विज्ञापन
सिरौली/गुलड़िया। थाना क्षेत्र में हाल ही में हुई चोरी और डकैती की घटनाओं का खुलासा न होने से परेशान ग्रामीण सोमवार को एसएसपी से मिलने पहुंचे। कहा कि थाना पुलिस की ओर से सक्रियता न दिखाने की वजह से क्षेत्र में अपराधी बेखौफ हैं। आरोपी पकड़े न जाने से ग्रामीणों में डर है। उन्होंने घटनाओं का जल्द खुलासा करने की मांग की है।
विज्ञापन

ग्रामीणों ने बताया 17 जुलाई की रात शिवपुरी में राम बरातघर से चोर करीब ढाई लाख रुपये का सामान चोरी कर ले गए थे। इसी रात गांव निवासी पप्पू पेंटर की दुकान को भी निशाना बनाया था। 19 जुलाई को सिरौली-अलीगंज रोड निवासी महेश पाल की भैंस चोरी हो गई थी। एक दिसंबर को चोरों ने सौरभ गुप्ता और करीम शाह की दुकानों की दीवार में नकब लगाकर करीब एक लाख रुपये से अधिक का सामान चोरी कर लिया था।
30 दिसंबर की रात डकैतों ने सेवानिवृत्त प्रवक्ता रमेश चंद्र शर्मा के मकान को निशाना बनाया। उनके पड़ोस के मकान से माल साफ कर दिया। दोनों मकान से कई लाख रुपये का माल गया था। इसके बाद चोरों ने सिरौली में बाइक एजेंसी को निशाना बनाया। इनमें से एक भी घटना का अब तक खुलासा नहीं हुआ है। ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि पुलिस जानबूझकर हल्की धाराओं में रिपोर्ट दर्ज करती है।
विज्ञापन

आरोपियों को पकड़ने में भी सक्रियता नहीं दिखाई जाती। इस वजह से चोरों के हौसले बुलंद हैं। ग्रामीणों ने बताया कि एसएसपी ने एसपी देहात के नेतृत्व में एक टीम बनाकर जल्द घटनाओं का खुलासा कराने का आश्वासन दिया है। एसएसपी से मिलने वालों में सुबोध शर्मा, अनिल, सौरभ गुप्ता, अशोक शर्मा, ओमेंद्र आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें