फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: बीसलपुर चौराहा पर बनी पुलिया का उद्घाटन

Fri, 24 Apr 2026 06:16 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
विज्ञापन
विज्ञापन
बीसलपुर चौराहे पर बनी नई पुलिया का उद्घाटन बृहस्पतिवार को महापौर उमेश गौतम ने किया। इस पुलिया के निर्माण पर नगर निगम ने 84 लाख रुपये खर्च किए हैं, जिससे नौ वार्डों के हजारों निवासियों को जलभराव की पुरानी समस्या से मुक्ति मिलेगी। क्षेत्रीय पार्षद पूनम राठौर ने बताया कि पहले यहां दो फुट का पाइप पड़ा था, जिससे बारिश के बिना भी गलियों में अक्सर जलभराव रहता था। जलभराव की समस्या इतनी गंभीर थी कि लोगों को रात भर सुपर सॉकर मशीन लगानी पड़ती थी।
विज्ञापन

इस समस्या के कारण आकाश पुरम में सड़क पर धरना प्रदर्शन भी हुआ था। नई पुलिया के बनने से वार्ड 40 सहसबानी टोला, वार्ड 45 आकाश पुरम, वार्ड 53 रोहिली टोला, वार्ड 62 चक मेहमूद, वार्ड 71 नई बस्ती, वार्ड 75 एजाज नगर और वार्ड 79 चक मेहमूद सहित नौ वार्डों की जनता को बड़ी राहत मिली है।
कार्यक्रम के दौरान महानगर अध्यक्ष अधीर सक्सेना, महानगर महामंत्री विष्णु शर्मा, प्रभु दयाल लोधी, राजकिशोर कश्यप, जयदीप चौधरी, सर्वेश रस्तोगी, शालिनी जौहरी भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें