फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव: 425 महिलाओं के हाथ होगी कमान, अंतिम सूची 26 को

Mon, 22 Mar 2021 03:52 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, बरेली
विज्ञापन
पंचायत चुनाव। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में अनंतिम आरक्षण सूची का रविवार को प्रकाशन हो गया। इसमें जिला पंचायत के 60 वार्डो में 20 महिलाएं,क्षेत्र पंचायत प्रमुख 15 सीटों में पांच और 1193 ग्राम पंचायतों में 399 महिलाएं पंचायत की कमान संभालेंगी। सूची पर दावे और आपत्तियों के निस्तारण के बाद अंतिम सूची 26 मार्च को प्रकाशित होगी।

विज्ञापन


राज्य निर्वाचन आयोग के आदेश पर जिला पंचायत राज अधिकारी ने रविवार को आरक्षण सूची जारी कर दी है। इसमें जिला पंचायत के 60 वार्डो में पिछड़ा वर्ग के 10, पिछड़ा वर्ग महिला छह, अनुसूचित जाति छह, अनुसूचित जाति महिला तीन, महिला 11 और सामान्य 24 सीटें आरक्षित हुई हैं।

क्षेत्र पंचायत प्रमुख में पिछड़ा वर्ग की तीन, पिछड़ा वर्ग महिला दो, अनुसूचित जाति एक, अनुसूचित जाति महिला, महिला दो व छह सीटे सामान्य हुई है। ग्राम पंचायत क्षेत्र (प्रधान) की 1193 सीटों पर भी आरक्षण व्यवस्था लागू कर दी गई है।  जबकि जिला पंचायत अध्यक्ष पिछड़ा वर्ग महिला पहले ही घोषित की जा चुकी है। 
विज्ञापन


इस बार त्रिस्तरीय जिला पंचायत की कमान 425 महिलाओं के हाथ होगी। जिला पंचायत राज अधिकारी धर्मेंद्र कुमार ने बताया कि सूची पर दावे और आपत्तियां 23 मार्च तक दाखिल हो सकेंगे। इनका निस्तारण के बाद 26 मार्च को अंतिम सूची का प्रकाशन होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें