पीएमश्री केंद्रीय विद्यालय नंबर 2 जेएलए में मंगलवार को लखनऊ संभाग की 55वीं तीन दिवसीय स्पोर्ट्स मीट का शुभारंभ हुआ। इस प्रतियोगिता में लखनऊ संभाग के केंद्रीय विद्यालयों की अंडर-14 एवं अंडर-17 वर्ग की कुल 14 टीमों ने प्रतिभाग किया।
उद्घाटन समारोह के बाद कई वर्गों के मुकाबले हुए। अंडर-14 वर्ग के पहले मैच में केंद्रीय विद्यालय नंबर 1 जेआरसी ने पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय नंबर 2 जेएलए को 1-0 से पराजित किया। वहीं अंडर-17 वर्ग के पहले मुकाबले में पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय नंबर दो जेएलए ने केंद्रीय विद्यालय नंबर एक जेआरसी को 2-1 से हराकर जीत हासिल की। इससे पहले प्रतियोगिता का उद्घाटन समारोह के मुख्य अतिथि कर्नल अजीज खान ने किया। प्रतियोगिता में बरेली फुटबॉल एसोसिएशन के सचिव मून रॉबिन्सन, पर्यवेक्षक सह चयनकर्ता हाजी मुनव्वर अली, केवी जेआरसी के पीईटी पर्यवेक्षक अनूप जखमोला, कुणाल कुमार, खेल प्रशिक्षक कुलदीप सिंह, खेल प्रशिक्षक उमेश व अन्य मौजूद रहे। संवाद